For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Video: दिग्गज फुटबॉलर माराडोना ने जड़ा था गर्लफ्रेंड को थप्पड़!

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना और विवादों का तो लगता है कि जैसे चोली-दामन का साथ है। भले ही मैदान की पिच पर डिएगो माराडोना का कोई मुकाबला ना कर पाता हो लेकिन निजी जिंदगी में उनके ऊपर काफी संगीन आरोप लगते आये हैं। इस बार भी माराडोना को लेकर जो बातें सामने आयी हैं उसके हिसाब से डिएगो माराडोना एक झूठे औऱ हिंसक व्यक्ति हैं।

आपको बता दें कि अर्जेटीना के एक टेलीविजन कार्यक्रम ने मंगलवार को एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें फुटबाल दिग्गज डिएगो माराडोना अपनी पूर्व प्रेमिका रोसियो ओलिवा को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

गौरकरने वाली बात तो यह है कि यह वीडियो माराडोना के उस बयान के कुछ घंटों के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी किसी महिला पर हाथ नहीं उठाया। थप्पड़ वाला वीडियो खुद ओलिवा ने ही अपने मोबाइल फोन से बनाया है।

जो 'नोसोट्रोस अल मेडिओडिया' कार्यक्रम में प्रसारित हुआ है। वीडियो के अनुसार, माराडोना फोन में दोनों की बातों का वीडियो बनाने को लेकर नाराज थे, इसलिए उन्होंने ओलिवा थप्पड़ मार दिया।

ओलिवा पहले भी कई स्थानीय टीवी कार्यक्रमों में लैंगिक हिंसा को लेकर माराडोना की निंदा कर चुकी हैं। गौरतलब है कि माराडोना ने सोमवार रात स्थानीय प्रेस से कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका का सेलफोन पटका था, लेकिन उन्होंने कभी किसी महिला पर हाथ नहीं उठाया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+