ब्राजील की हार पर रियो डि जिनेरो में जीसस क्राइस्ट भी हो गए दुखी
बेलो होरिजोंटे। जर्मनी ने जिस अंदाज में ब्राजील को फीफा वर्ल्ड कप से बाहर किया है, उसके बाद फुटबॉल के चाहने वालों में गम और खुशी का माहौल साथ-साथ नजर आया। कहीं फुटबॉल के दिवाने थे जिनकी बांछे जर्मनी की इस जीत पर खिल गई थीं, तो कहीं ब्राजील के चाहने वाले, जिनकी आंखों से इस हार के बाद आंसूओं का सैलाब बह निकला।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी कुछ ऐसा ही माहौल नजर आ रहा था। इस मैच के नतीजे का अालम यह था कि ट्विटर पर #BrazilvsGermany ट्रेंड्स मं नंबर वन बना रहा।
ट्विटर पर भी जर्मनी और ब्राजील के इस एतिहासिक मैच का गवाह बनने वाले लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखिए ट्विटर पर फैंस की ओर से दिए गए कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं जिन्हें देखने के बाद आपको समझ नहीं आएगा कि हसें या फिर रोएं।
|
आइकॉनिक स्टैच्यू भी ब्राजील की हार से दुखी
इस ट्वीट में मौजूद फोटोग्राफ में रियो डि जिनेरो में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ क्राइस्ट को देखकर आपको सारी कहानी खुद-ब-खुद समझ आ जाएगी।
|
आए एम सॉरी ब्राजील
मैच के बाद ब्राजील के कैप्टन डेविड लुईज ने कहा कि वह अपने देश के लोगों को थोड़ी खुशी देना चाहते हैं। हार के बाद उन्होंने अपने देश के लोगों से सॉरी कहकर माफी मांगी।
|
क्या कहा मैच मिस कर दिया
जिन लोगों ने जर्मनी और ब्राजील के बीच हुआ यह मैच मिस कर दिया, इस ट्वीट के जरिए उन सभी लोगों को मैच का नतीजा बताया गया।
|
ओय नो, यह क्या हो गया
एक बार फिर से देखिए कि हार के बाद रियो की इस मूर्ति का क्या हाल हो गया।
|
रो-रोकर फैंस का बुरा हाल
ब्राजील की हार के बाद फैंस का हाल यह बच्चा बखूबी बयां कर सकता है। हाथ में तो था कोक का ग्लास लेकिन कोक की जगह आंसूओं को पी रहा था।
|
मैच के बाद रह गए हैरान
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार और बाहर हुए खिलाड़ी सिल्वा का हाल भी शायद इसी तरह का था।
|
मैं क्या करूं
हार के साथ ही ब्राजील का सफर भी खत्म हो गया, कहां ब्राजील छठां वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही थी, कहां हार ने उसका सपने को चकनाचूर कर दिया।
|
डेविड के लिए सम्मान की कमी नहीं
भले ही ब्राजील को वर्ल्ड कप में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसके बावजूद कप्तान डेविड के लिए लोगों के दिलों में सम्मान बरकरार है। मैच के बाद टीम के खिलाड़ी डेविड को ढाढंस बंधाते नजर आए।
|
जर्मन के जूलियन को मिला पार्टी का टिकट
जर्मनी के जूलियन अपना पहला मैच खेल रहे थे और ट्विटर पर लोगों ने कहा कि पहले मैच के साथ ही उन्हें पार्टी का टिकट भी हासिल हो गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications