मैच से पहले होगा धौनी के खेलने को लेकर फैसला
धौनी ने कहा कि उनकी पीठ की तकलीफ में सुधार है लेकिन खेलने का फैसला वह मैच शुरू होने से पहले ही कर पाएंगे। वैसे गुरुवार को उन्होंने काफी वक्त तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो सके।
भारतीय कप्तान ने कहा, "मैं खेलूंगा या नहीं, इसका फैसला शुक्रवार को ही हो सकेगा। यह एकदिवसीय मैच नहीं है। पूरी तरह फिट हुए बगैर टेस्ट मैच में उतरना टीम के हित में नहीं। टेस्ट मैच में कम से कम 50 और अधिक से अधिक 120 ओवर तक विकेटकीपिंग करनी पड़ सकती है। पूरी तरह फिट हुए बगैर यह काम नहीं हो सकता।"
पीठ की तकलीफ के कारण धौनी नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने कार्यकारी कप्तान की भूमिका निभाई थी। दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा रहा था। तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications