आरोपी तिकड़ी स्वदेश लौटी
तीनों खिलाड़ी जब लाहौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे उस वक्त सैकड़ों प्रदर्शकारी उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शकारियों के हाथ में पेास्टर, बैनर व जूते थे। प्रदर्शकारियों के मूड को देखते हुए तीनों खिलाड़ियों को हवाई अड्डे के पीछे से उनके-उनके घरों को भेजा गया। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी थे जो खिलाड़ियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक खिलाड़ियों की वतन वापसी का यह मतलब नहीं है कि उन्हें क्लीन चीट मिल गई है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार यह लिखित आश्वासन देगी कि जब भी इन खिलाड़ियों को जांच के लिए बुलाया जाएगा, तो उन्हें वापस भेजा जाएगा।
मलिक ने कहा, "हमने स्कॉटलैंड यार्ड से बात की है और लंदन में पाक के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन भी उनके संपर्क में हैं। "
ज्ञात हो कि लंदन की मेट्रोपालिटन पुलिस ने तीनों आरोपी खिलाड़ियों को घर लौटने की शुक्रवार को इजाजत दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications