Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गणितज्ञ का सबसे कठिन सुडोकू तैयार करने का दावा

एटरे इनकाला नाम के इस गणितज्ञ का दावा है कि उनके नए सुडोकू का हल निकालने के लिए किसी व्यक्ति को आठ से नौ गुना ज्यादा क्षमता के साथ सोचना होगा।

एटरे ने कहा कि उन्होंने एक विशेष तरह के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से इस सुडोकू का तीन महीने के प्रयास के बाद हल निकालने में सफलता हासिल की। इसके लिए उन्हें काफी माथापच्ची करनी पड़ी।

समाचार पत्र 'द सन' ने एटरे के हवाले से लिखा है, "यह बेहद कठिन सुडोकू है। इसका हल निकालने में काफी वक्त लगेगा। अभी तक कोई इसका हल नहीं निकाल सका है।"

एटरे ने 2006 में एक सुडोकू का इजाद किया था। उन्होंने उसे भी काफी कठिन बताया था लेकिन विशेषज्ञों ने 24 घंटे के भीतर उसका हल निकाल लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+