Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेकहम सर्वाधिक कमायी करने वाले फुटबॉलर

लंदन। इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर डेविड बेकहम इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबाल स्टार हैं। धन कमाने के मामले में बेकहम ने लियोनेल मेसी, रोनाल्डिनियो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' ने फ्रांस की फुटबाल वेबसाइट 'फ्रांस फुटबाल डॉट कॉम' के हवाले से लिखा है कि बेकहम ने फुटबाल क्लबों और विज्ञापनों के माध्यम से 3.22 करोड़ यूरो कमाए हैं।

फ्रांस फुटबाल ने 10 खिलाड़ियों की जो सूची जारी की है, उसमें अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी दूसरे स्थान पर और ब्राजील के रोनाल्डिनियो तीसरे स्थान पर हैं। पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने गए पुर्तगाल के रोनाल्डो चौथे और फ्रांस के थिएरी हेनरी पांचवें क्रम पर हैं।

सबसे अधिक कमाई करने वाले 10 फुटबाल खिलाड़ियों की सूची :

1. डेविड बेकहम (एसी मिलान), 3.22 करोड़ यूरो

2. लियोनेल मेसी (बार्सिलोना), 2.86 करोड़ यूरो

3. रोनाल्डिनियो (एसी मिलान), 1.96 करोड़ यूरो

4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर युनाइटेड), 1.83 करोड़ यूरो

5. थिएरी हेनरी (बार्सिलोना), 1.70 करोड़ यूरो

6. काका (एसी मिलान), 1.51 करोड़ यूरो

7. ज्लाटन इब्राहमोविक (इंटर मिलान)

8. वायने रूनी (मैनचेस्टर युनाइटेड), 1.35 करोड़ यूरो

9. फ्रैंक लैंपार्ड (चेल्सी), 1.30 करोड़ यूरो

10. जॉन टेरी (चेल्सी), 1.17 करोड़ यूरो

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+