एशिया कप : श्रीलंका की अच्छी शुरुआत (लीड-1)
मेजबान टीम ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। तिलकरत्ने दिलशान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि उपुल थरंगा 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
जिंबाब्वे में हाल में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला जीतने वाली श्रीलंकाई टीम ऊंचे मनोबल के साथ मैदान में उतरी है। इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी फरवेज महरूफ और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है।
दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम पहली बार किसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलेगी। पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की वापसी हुई है। अख्तर लगभग एक वर्ष के बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
15 से 24 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश और भारत की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और बांग्लादेश की कमान सकीबुल हसन के हाथों में है। टूर्नामेंट के सभी मैच दाम्बुला में ही खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications