लिस्बन के कासा पिया मैदान पर बुधवार को खेले गए पांचवें मुकाबले में कासा पिया एसी ने भारत को गोलरहित ड्रॉ पर रोका।
प्राप्त सूचना के मुताबिक सुनील छेत्री की वापसी से भारतीय टीम को फायदा हुआ लेकिन वह कोई जलवा नहीं दिखा सके। सुनील कानसास सिटी विजार्ड टीम के लिए पेशेवर फुटबाल खेलते हैं।
अगले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना रियल मासामा एससी से मासामा मैदान पर होगा। भारत ने शुरुआती तीन अभ्यास मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी।
भारत ने एटलेटिको क्लब को 1-0 से, डेस्पोर्टीवो डास काल्डास को 4-1 से और डेस्पोर्टिवो मोनसांतो क्लब को 6-2 से पराजित किया था लेकिन सिन्ट्रेंसे के हाथों उसे 0-1 से हार मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।