Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में कोई परिवर्तन नहीं

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक कोहनी चोटिल होने के बावजूद मेहमान कप्तान ग्रीम स्मिथ अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि खराब दौर से गुजर रहे होने के बावजूद सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी का स्थान भी बरकरार है।

तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में मेहमान टीम 2-0 से आगे चल रही है। उसने पर्थ में खेला गया पहला और मेलबर्न में खेला गया दूसरा मैच जीतकर अजेय स्थिति कायम कर ली है। तीसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर स्मिथ की टीम आस्ट्रेलिया से नंबर-एक टेस्ट टीम का ताज छीन लेगी।

उधर, आस्ट्रेलिया ने हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड और तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर को खिलाने का फैसला किया है। मैक्डोनॉल्ड और बोलिंगर अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे।

बोलिंगर का चयन भारत दौरे के लिए भी किया गया था लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल सका था। मैक्डोनॉल्ड को हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। घुटने के ऑपरेशन के कारण सायमंड्स कुछ हफ्तों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दूर हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+