एकदिवसीय श्रंखला में नहीं खेल पाएंगे स्मिथ
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'कूरियर मेल' ने आर्थर के हवाले से लिखा है कि स्मिथ का एकदिवसीय श्रंखला में खेल पाना संभव नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोहनी में दर्द के बावजूद स्मिथ ने कप्तान की भूमिका का निर्वाह करते हुए पहले दो टेस्ट मैचों में टीम का सफल नेतृत्व किया लेकिन अब वे खेलने की स्थिति में नहीं हैं।
आर्थर ने कहा, "स्मिथ जबरदस्त पीड़ा में हैं। हमारी टीम ने टेस्ट श्रंखला जीत ली है, इस लिहाज से उनका अब आराम करना बहुत जरूरी है नहीं तो उनका करियर खतरे में पड़ सकता है। स्मिथ टेस्ट श्रंखला की समाप्ति के बाद स्वदेश लौट जाएंगे, जहां वे कोहनी की चोट के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेंगे। हमारे कप्तान बेहतरीन फार्म में हैं, इस लिहाज से हमें उनकी कमी खलेगी।"
बहरहाल, स्मिथ की स्वदेश रवानगी के बाद स्पिनर जोहान बोथा टीम की कमान संभालेंगे। खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी आरक्षित बल्लेबाज के तौर पर एकदिवसीय श्रंखला के दौरान भी टीम के साथ बने रहेंगे।
दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला का पहला मैच 16 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाना है। इससे पहले 11 और 13 जनवरी को दो ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं। पहला मैच मेलबर्न में होगा जबकि दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications