भारत के 'मैराथन पुरुष' आशीष रॉय ने पूरी की 89वीं दौड़
वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। भारत के वयोवृद्ध 'मैराथन पुरुष' आशीष रॉय ने अपनी 89वीं दौड़ पूरी कर ली है। रॉय ने रविवार को पोटोमैक रिवर रन मैराथन में हिस्सा लिया और उसे छह घंटे 23 मिनट में पूरा भी किया।
70 से 79 वर्ष के आयु वर्ग में केवल तीन धावक शामिल थे। 76 वर्षीय रॉय को छोड़कर दूसरा कोई धावक 42.2 किलोमीटर की दूरी नहीं नाप सका।
रॉय ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मेरे लिए यह शानदार दौड़ रही।" रॉय ने अपना 78वां मैराथन इस साल फरवरी में नोएडा में पूरा किया था। नोएडा में उन्होंने यह दूरी छह घंटे चार मिनट में पूरी की थी। इसके बाद अगले ही महीने वह मुंबई में दौड़े, जहां उन्होंने यह दूरी छह घंटे सात मिनट में पूरी की।
'लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स' में अपना नाम दर्ज करा चुके रॉय की अगली मैराथन दौड़ 17 मई को विलमिंघटन में आयोजित होने वाले डेलावारे मैराथन के अंतर्गत होगी जबकि इसके बाद 31 मई को वह अमेरिका के पेनसेल्वेनिया प्रांत के यॉर्क शहर में अपने करियर की 81वीं मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications