VIDEO: विराट का यह कैच देखकर अनुष्का ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली। आईपीएल के इस रोमांचक खेल में रोज खिलाड़ियों द्वारा कुछ न कुछ कारनामा देखने को मिलता है जो प्रशंसकों के लिए किसी हसीन पल जैसा होता है। आईपीएल 11 का यह सीजन अब अपने रोमांचक दौर से होकर गुजर रहा है। सभी टीमें प्लेऑफ में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। मंगलवार को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में भी दोनों ही टीमों ने एक रोमांचक मुकाबला खेला, क्योंकि अब तक के सफर में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा है। ऐसे में प्लऑफ में जगह पाने के लिए दोनों ही टीमों को लगभग हर मैच में जीत की दरकार थी। इस मैच में विराट सेना ने मुंबई इंडियंस को पटखनी देकर जीत के सफर पर आगे बढ़ गई है वहीं मुंबई के लिए अब राह मुश्किल नजर आ रही है।
विराट के कैच पर अनुष्का ने बजाई तालीः पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की बल्लेबाजी आरसीबी के तेज गेंदबाजों के सामने चल नहीं सकी और एक एक करके उनके सारे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। दरअसल हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या दोनों ने भाईयों ने मिलकर एक वक्त पर आरसीबी के खेमे में मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन विराट के कैच ने मुंबई की बची कुछ उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। अंतिम ओवर में मुंबई की टीम को जीत के लिए 25 रनों की दरकार थी, ऐसे में सेट हो चुके बल्लेबाज से मुंबई को थोड़ी उम्मीद थी की हार्दिक इस मैच को जिता सकते हैं,लेकिन पहली ही गेंद पर हार्दिक ने जबरदस्त शॉट खेला पर विराट कोहली ने डाइव मारकर उसे कैच कर लिया और पांड्या को बाहर का रास्ता दिखाया। उनके इस कैच पर पूरा स्टेडियम झूम उठा वहीं विराट की पत्नी अनुष्का जिनका की जन्मदिन था इस कैच को देखकर तालियां बजाने लगीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
