For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

UCL final: रियल मैड्रिड ने लगाई खिताबी हैट्रिक, लिवरपूल को 3-1 से रौंदा

कीव। रियल मैड्रिड ने इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग खिताब पर कब्जा कर लिया है। चैंपियंस लीग के इतिहास में रियल का यह रिकॉर्ड 13वां और पांच साल में चौथा यूरोपीय कप खिताब है। खिताब जीतने के मामले में इटली का क्लब एसी मिलान दूसरे नंबर पर है। उसने सात बार यह खिताब अपने नाम किया है। लिवरपूल पर मैड्रिड की जीत के हीरो रहे गैरेथ बेल और करीम बेंजेमा। करीम के नाम 1 गोल रहा, जबकि बेल ने दो गोल दागकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में महत्वूपर्ण योगदान दिया। यह 13वां मौका है, जब रियल मैड्रिड ने खिताब अपने नाम किया है।

मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों ने गजब का खेल दिखाया और कोई गोल नहीं होने दिया। लिवरपूल तब तक मजबूत दिख रहा था, जब तक उसके स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह मैदान पर थे। पहले हाफ में ही रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रोमारिया से टकराने के बाद मोहम्मद सालाह चोटिल हो गए। उन्हें बाहर जाना पड़ा।

उनकी जगह इंग्लैंड के एडम लालाना ने ली, लेकिन वो मैच में कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए। इसके अलावा 11 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में हिस्सा ले रही लिवरपूल के लिए गोलकीपर लोरिस कारियोस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। हालांकि पांच बार की विजेता ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट से ही रियल की डिफेंस पर दबाव बनाया।

दूसरे हाफ के शुरू होने के सिर्फ 6 मिनट के बाद (मैच के 51वें मिनट में) ही स्टार स्ट्राइकर बेंजेमा ने गोल दागकर रियल मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने यह गोल लिवरपूल के गोलकीपर की मदद से किया। हालांकि, 55वें मिनट में साडियो मेन ने गेंद जाल में उलझाकर लिवरपूल को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने 61वें मिनट में इस्को की जगह वेल्स के गैरेथ बेल को मैदान पर उतारा और करिश्माई फॉरवर्ड ने तीन मिनट बाद ही बॉक्स के अंदर से शानदार बाइसाइकिल किक से गोल करते हुए रियल को 2-1 से आगे कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मैच का तीसरा और अपने खाते का दूसरा गोल 83वें मिनट में दागा। 2007 के बाद पहली बार फाइनल खेल रही लिवरपूल का खिताबी सपना टूट गया। और वह अपने एक गोल से आगे नहीं बढ़ सकी।

Story first published: Sunday, May 27, 2018, 15:36 [IST]
Other articles published on May 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+