आस्ट्रेलियन ओपन : युगल खिताब नहीं जीत सके भूपति-नोल्स (लीड-2)
वेबसाइट 'आस्ट्रेलियन ओपन डॉट कॉम' के मुताबिक शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भूपति-नोल्स को ब्रायन बंधुओं-बॉब और माइक ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-5, 6-0 से पराजित किया।
जूनियर वर्ग में भारत को हालांकि खिताबी सफलता मिली। भारत के युकी भांबरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल खिताब जीता।
शनिवार को ही खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली के निवासी युकी ने जर्मनी के अलेक्जेंड्रॉस- फर्डिनांडॉस जॉर्गोडॉस को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में एकल वर्ग में जूनियर खिताब पर कब्जा जमाने वाले वह चौथे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले रामनाथन कृष्णन, उनके बेटे रमेश कृष्णन और लिएंडर पेस ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
मैच की शुरुआत में ही भांबरी ने जॉर्गोडॉस पर दबदबा बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भांबरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
रामनाथन ग्रैंड स्लैम का जूनियर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने वर्ष 1954 में विंबलडन में जूनियर खिताब अपने नाम किया था। वर्ष 1979 में उनके पुत्र रमेश ने फ्रेंच ओपन और विंबलडन के जूनियर खिताब पर कब्जा जमाया था।
भारत के लिएंडर पेस ने वर्ष 1990 में विंबलडन और 1991 में यूएस ओपन का जूनियर खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications