Coronavirus : सुनील गावस्कर ने दान किए 59 लाख, चेतेश्वर पुजारा भी आए आगे
नई दिल्ली। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कारण हर को चिंतित है। इस महामारी का अबतक कोई इलाज नहीं मिला। ऐसे में देश की सहायता के लिए कई हस्तियां आगे आ रही हैं। 21 दिन के लाॅकडाउन के कारण गरीब व पीड़ित लोगों की सहायता के लिए हर को केंद्र सरकार की दान के रूप में मदद कर रहा है। अब सलामी बल्लेबाज और अब जाने माने कमेंटेटर सुनील गावस्कर भी आगे आए हैं।

दान किए 59 लाख
मंगलवार को कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए 59 लाख रुपए का दान किया। गावस्कर ने स्वयं अपने योगदान का खुलासा नहीं किया लेकिन मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार के ट्वीट के बाद उनके करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। मजूमदार ने कहा, ‘अभी सुना कि एसएमजी (सुनील मनोहर गावस्कर) ने कोविड राहत कोष के लिये 59 लाख रुपये का दान दिया है। इनमें से 35 लाख प्रधानमंत्री केयर्स फंड और 24 लाख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कोष में दिए गये हैं। सराहनीय कार्य सर। ''

पुजारा ने भी किया दान
जबकि टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी प्रधानमंत्री आपात स्थिति नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में अपना योगदान दिया। पुजारा वर्तमान क्रिकेटरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अंजिक्य रहाणे और केदार जाधव की सूची में शामिल हो गये हैं जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुजारा ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कितनी धनराशि का योगदान दिया है।

किया ये ट्वीट
पुजारा ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, अन्य चिकित्साकर्मियों और पुलिस का आभार व्यक्त किया जो संकट के इस दौर में निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार और मैंने ‘केयर्स फंड' और गुजरात के मुख्यमंत्री के राहत कोष में अपनी तरफ से थोड़ा योगदान दिया है और आशा है कि आप भी ऐसा करेंगे। प्रत्येक योगदान मायने रखता है तो चलिए हम सभी अपनी तरफ से थोड़ा योगदान करते हैं और मिलकर हम निश्चित तौर पर इससे पार पा लेंगे। ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
