Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग का जबरदस्त अंदाज, कहा- इन हाथों ने सिर्फ हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने मजाकिया स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले सहवाग आए दिन ऐसी पोस्ट करते रहते हैं जो फैंस का ध्यान पूरी तरह से खींच लेती हैं। फिलहाल सहवाग लाॅकडाउन के कारण घर में हैं और इस माैके पर भी वह अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ संदेश दे रहे हैं। सहवाग ने अब अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बाॅलीवुड एक्टर सनी देयोल के डाॅयलाॅग पर एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए।

वीडियो में सहवाग सिर पर कैप और हाथ में बल्ला थामे हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में सनी देओल का डॉयलॉग चल रहा है, जिसकी लिप्सिंग वीरू कर रहे हैं। बल्ला चलाते हुए वीरू सनी पाजी की लिप्सिंग करते हुए कह रहे हैं, 'इन हाथों ने सिर्फ हथियार छोड़े हैं लेकिन चलाना नहीं भूले।' यह डायलॉग सनी देओल की फिल्म जीत का है। सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को घर में रहने का संदेश भी दिया। सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा नहीं है कि आपका टैलेंट खत्म हो जाए।'

बता दें कि वीरू का यह पसंदीदा डायलॉग है जिसे वह अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर पहले भी कई बार बयां कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया था। तब उन्होंने फ्रेंडली टूर्नामेंट का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें सहवाग छक्का लगाते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो की पोस्ट पर उन्होंने लिखा था 'उसूल तब भी वही था, अब भी वही है। शुभ काम में देरी कैसी। एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट। खेलकर काफी मजा आया।’ जबकि तस्वीर पर उन्होंने सनी देओल का डायलॉग ही दोहराया था कि हथियार छोड़े हैं लेकिन चलाना नहीं भूले।

Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 18:14 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+