आईपीएल : मुंबई इंडियंस ने ब्रावो का विकेट गंवाया (लीड-1)
ब्रावो पांच रन बनाकर एल्बी मोर्कल की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय टीम का कुल योग सात रन था। खबर लिखे जाने तक मुंबई की टीम ने पांच ओवर के खेल में एक विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। सनत जयसूर्या 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जीन पॉल डुमिनी ने 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए थे।
चेन्नई की टीम का यह 12वां मैच है जबकि मुंबई अपना 13वां मैच खेल रही है। चेन्नई ने 11 मैचों से छह जीत, चार हार और एक रद्द मैच के साथ 13 अंक जुटाए हैं जबकि मुंबई ने 12 मैचों से 11 अंक हासिल किए हैं। मुंबई को पांच जीत और छह हार मिली है। उसका भी एक मैच रद्द हुआ है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है। चेन्नई की टीम जहां यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर सकती है, वहीं मुंबई के लिए यह मैच जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके माध्यम से वह सेमीफाइनल की दौड़ में बने रह सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications