Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

छोटे से बच्चे ने बताया कोरोना वायरस से लड़ने का तरीका, सहवाग ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को कैसे खत्म किया जाए, इसका जवाब अभी तक आधिारिक ताैर पर किसी भी देश के पास नहीं है। नतीजा यह रहा कि चीन के वूहान से फैले इस संक्रमण वायरस से दुनियाभर में 12 लाख से अधिक लोग मरीज बन चुके हैं। इस महामारी से बचने का तरीफा फिलहाल सावधानी बरतना ही है। खुद को भीड़ से अलग रखें व बार-बार सैनिटाइजर से हाथ धोएं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही के कारण यह वायरस और प्रभाव छोड़ रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कोरोना वायरस से लड़ने का तरीका बता रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने लोगों से हाथ जोड़कर सावधानी बरतने की अपील की। वह कह रहा है कि यह महामारी पूरी दुनिया की समस्या है लेकिन इसे रोका जा सकता है। घर निकलने से पहले मास्क लगाए, किसी से हाछ ना मिलाएं और जेब में सैनिटाइजर रखें। साथ ही संदेश दिया कि इससे बचने के लिए साबुन से बार-बार हाथ धोएं और खुद को भीड़ से दूर रखें। सहवाग ने बच्चे के वीडियो के साथ एक ट्वीट में लोगों से कहा, 'यह हम सभी के लिए अभी भी सबसे महत्वपूर्ण चीज है। एक बच्चा इसे खूबसूरती से समझा रहा है। कृपया उसकी बात सुनें और उसका अनुसरण करें।'

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

शुक्रवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई फेमस खिलाडिय़ों से बात की। जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली जैसे 49 प्रतिष्ठित खेल हस्तियां शामिल थी। इसमें सचिन तेंदुलकर, सहवाग और विराट कोहली ने भी हिस्सा लिया था। मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की थी कि रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लाइट बंद करके दीया, मोमबत्ती या टॉर्च जलाएं। मोदी की इस अपील का असर पूरे देश में दिखा। आम हो या खास, सभी ने इस संकल्प में भाग लिया। भारतीय खेल जगत की तमाम हस्तियों ने दिए जलाते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेश की।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 16:32 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+