Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

13 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक मैच, BCCI दिखाएगा डीडी स्पोर्ट्स पर 20 मुकाबले

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस घर बैठे ज्यादा निराश ना हों, ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने क्रिकेट प्रेमियों को उन 20 मैचों को फिर से दिखाने का फैसला लिया जो ऐतिहासिक हैं। जी हां, अब क्रिकेट फैंस लाॅकडाउन के बीच पुराने मैच देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। इसकी शुरूआत आज से यानी कि 7 अप्रैल से हुई है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत समेत कुछ अन्य यादगार क्रिकेट मैच के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार ने किया है।

13 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक मैच

13 अप्रैल को होगा ऐतिहासिक मैच

यह 20 मुकाबले 14 अप्रैल तक दिखाए जाएंगे। 13 अप्रैल को आप वो ऐतिहासिक मैच देख सकेंगे जिसमें वीवीएस लक्ष्मण ने 2001 में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 281 रनों की पारी खेली थी। आखिरी दिन 14 अप्रैल को भारत-श्रीलंका के बीच 2005 में खेला गया वनडे दिखाया जाएगा। 8 दिनों में डीडी स्पोर्ट्स पर 19 वनडे और एकमात्र कोलकाता में खेला गया यादगार टेस्ट मैच दिखाया जाएगा।

2003 ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत डकवर्थ-लुईस नियम से हारा था

2003 ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत डकवर्थ-लुईस नियम से हारा था

मंगलवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड 2003 ट्राई-सीरीज के 3 मैचों के हाइलाइट्स दिखाए जाएंगे। सीरीज में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा वनडे सबसे पहले दिखाया जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 37 रन से जीता था। इस मैच में लक्ष्मण ने सबसे ज्यादा 102 और सचिन तेंदुलकर ने 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया डकवर्थ-लुईस नियम से 37 रन से जीता था।

नहीं हो सका IPL

नहीं हो सका IPL

बता दें कि चीन के वूहान से फैले कोरोना वायरस के कारण देश में 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन है। इसके कारण 29 मार्च को होना वाला आईपीएल भी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। अब ये भी खबर है कि यह टूर्नामेंट पूरी तरह से रद्द भी हो सकता है क्योंकि यह महामारी अधिक फैलती जा रही है। भारत में 4281 लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं जिसमें 111 की जान जा चुकी है।

Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 13:55 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+