SRHvKXIP: धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने पंजाब को 13 रनों से हराया
हैदराबाद। आईपीएल-11 का 25वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां हैदराबाद ने पंजाब को 13 रनों से हरा दिया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुए थे। क्रिस गेल की वापसी हुई थी और मनोज तिवारी को भी मौका मिला था। लेकिन तिवारी कुछ नहीं कर सके। वहीं युवराज सिंह को बाहर किया गया था। हालांकि हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में कप्तान केन विलियमसन खाता खोले बिना अंकित राजपूत का पहला शिकार बने। उसके बाद शिखर धवन भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 11 रन बनाकर अंकित का ही दूसरा शिकार बने। पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की छूट नहीं दी।
हालांकि हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने जरूर शानदार बल्लेबाजी की और एक छोर से गिरते विकटों के बीच भी उन्होंने 51 गेंदों में 54 रनों की किफायती पारी खेली। शाकिब अल हसन ने भी 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा युसुफ पठान 19 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 132 र ही बन सकी। पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत ने 4 ओवरों में 14 रन देकर 5 विकेट झटके।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और राहुल गेल तेजी से रन बनाने लगे। लेकिन राशिद खान की आग उगलती गेंदबाजी के आगे राहुल टिक नहीं सके। और 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद गेल भी 23 रन बनाकर थंपी का शिकार हो गए। इन दोनों के अलावा पंजाब की तरफ से केवल मयंक अग्रवाल (12) और करुण नायर (13 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। वहीं हैदराबाद की तरफ से एक बार फिर से राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की। राशिद ने 19 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा संदीप शर्मा ने 17 रन देकर 2 विकेट झटके। बासिल थंपी और शाकिब अल हसन को भी दो-दो विकेट मिले। पंजाब 19.2 ओवर में 119 रनों पर ऑल आउट हो गई।
यहां पढ़ें हैदराबाद बनाम पंजाब का लाइव स्कोर अपडेट-
पंजाब की पारी-
- धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने पंजाब को 13 रनों से हराया। 119 पर ऑल आउट हुई पंजाब
- 101 के स्कोर पर पंजाब का 9वां विकेट गिरा, राशिद का तीसरा शिकार बने कप्तान अश्विन
- 99 के स्कोर पर पंजाब का आठवां विकेट गिरा, सरन 2 रन बनाकर रन आउट।
- 96 के स्कोर पर पंजाब का सातवां विकेट गिरा, टाई 4 रन बनाकर आउट। संदीप ने लिया विकेट।
- हार की तरफ किंग्स इलेवन पंजाब, 92 के स्कोर पर मनोज तिवारी 1 रन बनाकर आउट। संदीप ने लिया विकेट।
- 88 के स्कोर पर आधी पंजाब की टीम पवेलियन लौटी, फिंच 8 रन बनाकर आउट। शाकिब ने झटका दूसरा विकेट।
- 82 के स्कोर पर लड़खड़ाई पंजाब की पारी, करुण नायर 13 रन बनाकर आउट। राशिद ने लिया विकेट
- 77 के स्कोर पर पंजाब को लगा तीसरा झटका, मयंक अग्रवाल 12 रन बनाकर आउट । शाकिब ने लिया विकेट।
- 57 के स्कोर पर पंजाब को लगा बड़ा झटका, क्रिस गेल 23 रन बनाकर आउट। थंपी ने लिया विकेट।
- 55 के स्कोर पर पंजाब को लगा पहला झटका, केएल राहुल 32 रन बनाकर आउट। राशिद ने किया बोल्ड।
- 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब। राहुल और गेल क्रीज पर।
हैदराबाद की पारी-
- 132 के स्कोर पर अंकित राजपूत ने झटका पांचवा विकेट। पंजाब ने जीत के लिए दिया 133 रनों का लक्ष्य।
- 128 के स्कोर पर अंकित राजपूत ने झटका चौथा विकेट, फिफ्टी बनाकर मनीष पांडे बोल्ड
- 83 के स्कोर पर हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा, शाकिब 28 रन बनाकर आउट। मुजीब ने लिया विकेट।
- अंकित राजपूत ने झटका हैदराबाद का तीसरा विकेट, साहा 6 रन बनाकर आउट
- 16 के स्कोर पर हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, 11 रन बनाकर आउट हुए शिखर धवन। राजपूत ने लिया दूसरा विकेट।
- पहले ही ओवर में गिरा हैदराबाद का विकेट, कप्तान विलियमसन आउट। अंकित राजपूत ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद। धवन-विलियमसन क्रीज पर
- ------------------------------------------
- किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम में दो बदलाव हुए हैं। क्रिस गेल की वापसी हुई है और मनोज तिवारी को भी मौका मिला है। वहीं युवराज सिंह को बाहर किया गया है। हालांकि हैदराबाद की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), रिद्धिमान साहा (कीपर), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, बासिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, एरॉन फिंच, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, बरिंदर सरन, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
