Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमेशा के लिए खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी, अब भारत में होगा टी20 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली। काफी समय से चैंपियंस् ट्रॉफी पर उठाए जा रहे सवालों के मद्देनजर आईसीसी ने इसे खत्म करने के फैसला लिया है। दरअसल आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की जगह टी20 वर्ल्ड कप कराने का फैसला किया है। आईसीसी ने गुरुवार बताया कि 2021 में भारत में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को वर्ल्ड टी20 में बदला गया है। अब आठ टीमों के बीच होने वाला यह टूर्नामेंट एक तरह से खत्म कर दिया गया, जिसकी प्रासंगिकता पर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं।

आईसीसी बोर्ड की 5 दिवसीय बैठक के समापन के बाद आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा कि वैश्विक संस्था ने सर्वसम्मति से सहमति जताई है कि 2021 में भारत में अब 16 टीमों के बीच टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रिचर्डसन की घोषणा का मतलब है कि BCCI प्रतिनिधि अमिताभ चौधरी ने भी इस कदम का समर्थन किया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी पूर्व आईसीसी चेयरमैन जगमोहन डालमिया की पहल थी।

रिचर्डसन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'भारत में 2021 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को बदलकर अब वर्ल्ड टी-20 कर दिया गया है। यह खेल को आगे बढ़ाने की हमारी योजना में फिट बैठता है।' आपको बता दें कि आखिरी बार चैंपियंस ट्ऱॉफी 2017 में खेली गई थी जहां फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Story first published: Thursday, April 26, 2018, 22:08 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+