IPL 2018 : आईपीएल के बीच में ही होगी इन खिलाड़ियों की अदला-बदली
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का मुकाबला अब धीरे-धीरे दिलचस्प मोड़ पर आता जा रहा है, सभी टीमों ने प्लेऑफ के लिए कमर कस ली है, गौरतलब हो की आईपीएल के इस सीजन में करीब 30 मैच अबतक खेले जा चुके हैं जिसमें चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर है वहीं दिल्ली की टीम सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में आईपीएल के इस बीच क्रम में एक बार फिर से टीमों को बेहतर खिलाड़ी टीम में शामिल करने का सुनहरा अवलर एक बार फिर दिया जा रहा है। बीसीसीआई ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार मिड सीजन में ट्रांसफर प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।इसके तहत दो फ्रेंचाइजी आपस में खिलाड़ियों की अदला बदली कर सकती है। मतलब अगर आसानी से कहें तो अगर किसी टीम को लगता है की सामने वाली टीम का खिलाड़ी हमारे लिए फायदेमंद है तो वो उसे खरीद सकता है। बता दें की यह मिड डे सीजन ट्रांसफर सिर्फ फुटबॉल में प्रचलित था।
कैसे होगा ट्रांसफरः हालांकि इसकी प्रक्रिया काफी सरल है, इसमें दो फ्रेंचाइजी आपस में विचार विमर्श करके अपने खिलाड़ी की सहमति से एक दूसरे की टीम में दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में सिर्फ वही खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्होंने 29 अप्रैल तक सिर्फ दो मैच खेले हों या उससे ऐसे में बड़े सितारे जो इससे ज्याादा मैच खेले है यह प्रक्रिया उनके लिए लागू नहीं होगी। बता दें की आईपीएल में हर टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ी हैं, लेकिन टीमें केवल 18 से 19 खिलाड़ियों को ही मौका दे पाती है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए यह प्रक्रिया लागू होती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
