छात्रों की दीर्घा को छोड़कर बाकी दीर्घाएं लगभग खाली हैं। हालांकि स्टेडियम में हजारों की संख्या में मौजूद सुरक्षाकर्मी दर्शकों की कमी की भरपाई करते देखे जा सकते हैं।
सुरक्षा कारणों से इस मैच के लिए विदेशी दर्शक भी बहुत कम संख्या में स्टेडियम तक आने का साहस जुटा पाए। मैच के पहले घंटे में सिर्फ 20-25 विदेशी दर्शक ही अपनी टीम की हौसलाअफजाई करते देखे गए।
पीसीए अधिकारियों को आशा है कि आने वाले दिनों में काफी अधिक संख्या में दर्शक स्टेडियम का रुख करेंगे। पीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आने वाले दिनों में काफी संख्या में दर्शक मैदान में आएंगे। रविवार को हम कम से कम 10,000 लोगों के यहां आने की उम्मीद कर रहे हैं।"
मैच के पहले दिन अतिविशिष्ठ दीर्घा में कुछ खास मेहमान नजर आए, जिनमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर, पीसीए कए अध्यक्ष आई.एस. बिंद्रा और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कुछ वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।