IPL 2018: ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने बताया धोनी के कूल रहने का राज
नई दिल्ली। आईपीएल की मुकाबला इन दिनों रोचक मोड़ पर आ गया है, सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरे दमखम के साथ मेहनत कर रही हैं। इस खेल की खास बात है की अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक ही टीम में साथ रहकर खेलते हैं जिससे उनकी खेल की बारीकियों के साथ-साथ वे उनकी कमजोरियों को भी अच्छे से जान समझ लेते हैं। अपने लंबे-लंबे छक्के और कप्तानी के एक बेहतरीन अंदाज के लिए मशहूर कैप्टन कूल यानी की महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी उनके एक साथी ने कुछ इसी तरह का खुलासा किया है। अक्सर यह कहा जाता है की आखिर इतनी गंभीर परिस्थितियों में भी धोनी इतने कूल कैसै रह लेते हैं तो उनके इस साथी खिलाड़ी ने इस बात का जवाब बता दिया है।
शेन वॉटसन ने खोला राजः ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वॉटसन इन दिनों चेन्नई सुपरकिंग के साथ खेल रहे हैं जिसके कप्तान हैं माही। इस खिलाड़ी ने माही का ये राज खोलते हुए कहा कि दरअसल मैच के बाद अक्सर हम माही को ढूंढने की कोशिश करते हैं लेकिन वो हमें अधिकतर समय नजर नहीं आते हैं। उन्होंने आगे बताया की लंच और ब्रेकफॉस्ट के समय में भी माही अक्सर नहीं दिखते हैं, उन्हें अपनी नींद बहुत प्यारी है। वॉटसन ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा की जब भी मैं माही को बल्लेबाजी करते हुए देखता हूं तो बड़ी खुशी होती है वो कमाल के बल्लेबाज हैं। दुनिया का कोई भी गेंदबाज हो धोनी के लिए उसे खेलना बहुत आसान है, वो मुश्किल समय में भी बड़े कूल रहते हैं। गौरतलब हो की माही की कप्तानी में चेन्नई की टीम आईपीएल में अब तक अंक तालिका में सबसे ऊपर है। अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में सीएसके ने 6 मैच में जीत दर्ज की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
