IPL 2018: 'लुंगी' के फेर में फंस गए ऋषभ पंत, आउट होने पर सहवाग समेत कई यूजर्स ने लिए मजे
नई दिल्ली। आईपीएल का मैच अपने रोमांचक अंदाज के लिए ही जाना जाता है। कुछ टीमों के लिए यह मुकाबला अब आर या पार की स्थिति तक आ पहुंचा है। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों ने अपना भरपूर दमखम लगाना शुरू कर दिया है। आईपीएल 11 का यह सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा है, अब तक दिल्ली की टीम सिर्फ दो मुकाबले ही जीत सकी है। गौतम गंभीर ने जब कप्तानी छोड़ी तो कप्तानी का दारोमदार अय्यर के कंधों पर आ गया था। बतौर कप्तान अपने पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर दिल्ली को जीत दिलाई थी,ऐसे में एक उम्मीद जगी थी की दिल्ली की टीम अपनी जीत की पटरी पर वापस आ गई है लेकिन चेन्नई ने एक बार फिर उन्हें हार का स्वाद चखा कर उनके आगे के सफर को मुश्किल में डाल दिया है। सोमवार को हुए इस रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के टीम के सलामी बल्लेबाजों ने भले ही निराश किया हो लेकिन युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी ने बड़ा लक्ष्य होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर ला दी थीं।
लुंगी के फेर में फंसे पंतः इस मैच में ऋषभ कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे थे, उन्होंने 45 गेंदों में शानदार 79 रनों की पारी खेली लेकिन चेन्नई सुपरकिंग की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उन्हें अपना शिकार बनाया, वैसे तो अपने पहले मैच में लुंगी ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर एक ही विकेट लिया लेकिन उन्होंने पंत का विकेट झटका जो एक वक्त पर चेन्नई की परेशानी का सबब बन चुके थे।
वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजेः अक्सर अपने फनी कमेंट औऱ पोस्ट से चर्चा में रहने वाले मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने लुंगी और पंत के इस मुकाबले को लेकर एक मजाकिया ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल लुंगी एनगिडी का पहला नाम लुंगी और ऋषभ के सरनेम का पंत जो अंग्रेजी में पढ़ने पर पैंट है उसे लेकर वीरू ने ट्वीट किया है। बता दें की लुंगी की तीन गेंदों का सामना पंत ने किया था जिसमें पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका लगाया था और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना सके थे, जबकि तीसरी गेंद पर पंत ने शॉट खेला जो रविंद्र जडेजा ने लपक लिया। ऐसे में लुंगी और पंत के पहले मुकाबले में लुंगी ने बाजी मार ली। इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट हुए हैं जो खूब वायरल हो रहे हैं।
|
वीरेंद्र सहवाग ने किया मजाकिया ट्वीट
वीरेंद्र सहवाग ने पंत और लुंगी के बीच हुए इस मुकाबले को लेकर एक मजाकिया ट्वीट किया और बताया की यह मुकाबला लुंगी ने जीत लिया है।
|
लुंगी ने पंत को हराया
एक प्रशंसक ने ट्वीट करते हुए कहा की आज के मुकाबले में पैंट को लुंगी ने हरा दिया है। अच्छा है की अब आईपीएल में ये दोनों भी खेल रहे हैं।
|
बताया लुंगी का महत्व
इस मुकाबले का जिक्र करते हुए एक प्रशंसक ने ट्वीट किया की एकबार फिर लुंगी जीत गया। इसीलिए लुंगी की बहुत जरूरत होती है क्योंकि यह आपका साथ मुश्किल वक्त में देती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
