IPL 2018: विराट का ये कैच देख दंग रह गईं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल में रोज दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलते हैं, कभी- कभी बल्लेबाजों का कारनामा प्रशंसकों का दिल जीत लेता है तो कभी किसी गेंदबाज की फिरकी कमाल कर जाती है। रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में केकेआर और आरसीबी की टीमें आमने सामने थीं। एक तरफ थे विराट कोहली तो दूसरी तरफ थे दिनेश कार्तिक। खेल में आगे बने रहने के लिए आरसीबी को यह मुकाबाला जीतना बहुत जरूरी था लेकिन केकेआर की टीम आरसीबी पर भारी पड़ी। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली कुछ अलग ही अंदाज में दिखे, पहले बल्ललेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 175 रनों का लक्ष्य केकेआर को दिया था जिसमें विराट ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि केकेआर यह मुकाबला जीत गया लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे दर्शकों सहित मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा भी दंग रह गईं।
#KKRvRCB #Kohli विराट के इस शानदार कैच पर देखने लायक था अनुष्का का चेहरा- https://t.co/xlQ31AqyEN
— Suneet Singh Rathod (@Suneet30singh) April 30, 2018
दरअसल आरसीबी द्वारा दिए गए 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को लगभग अपने पाले में कर लिया था। मैच के दौरान जब केकेआर की टीम जीत से महज 5 रन ही दूर थी उस वक्त मोहम्मद सिराज ने मैच के 19वें ओवर की अंतिम गेंद फेंकी जिसपर केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक लंबा शॉट खेला, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई, गेंद हवा में थी तभी लॉग ऑन से दौड़ते लगाते विराट कोहली ने शानदार डाइव मारकर इस गेंद को कैच कर लिया और दिनेश को पवेलियन का रास्ता दिखाया, उनके इस प्रयास और कैच को देखकर हर कोई दंग रह गया इसी बीच अनुष्का शर्मा का भी रिेक्शन देखने लायक था। हालांकि यह मैच जीतने में आरसीबी की टीम सफल नहीं रही और केकेआर ने उन्हें हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
