बॉल टेम्परिंग विवाद पर इस फैन ने ली सबसे मजेदार चुटकी, अंजाने में साथ दे गए रोस टेलर
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ स्मिथ, वार्नर और बेनक्रॉफ्ट के साथ लोग सहानभूति दिखा रहे हैं तो वहीं कई लोग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की हरकतों पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉल टेम्परिंग को लेकर क्रिकेटर्स की खिंचाई हो रही है। इसी क्रम में एक फैन ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के मजे लिए और जाने अंजाने में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रोस टेलर ने भी उसका बखूबी साथ दिया।
दरअसल इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोस टेलर बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए दर्शकों को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इसी दौरान मैदान में एक फैन ने उनसे सैंडपेपर पर ऑटोग्राफ मांगा। कीवी खिलाड़ी ने उसका दिल रखने के लिए ऑटोग्राफ तो किया। लेकिन वे फौरन उसे छोड़कर भाग निकले। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हो सकता है टेलर सैंडपेपर के कहर से डर रहे हों इसलिए छोड़कर भाग गए।
देखें वीडियो
Ross Taylor signs a piece of sandpaper. pic.twitter.com/2JGPjmON5r
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) March 30, 2018
आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज केमरून बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते पकड़ा गया था। बाद में जांच में पता चला कि बेनक्रॉफ्ट ने गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर (रेगमाल) का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद स्मिथ ने बतौर कप्तान स्वीकार किया था कि ये बॉल टेम्परिंग प्लानिंग के तहत की गई और उन्हें इस बात की जानकारी थी।
Quality. pic.twitter.com/Tdal8Dpowm
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) March 30, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
