जन्मदिन पर विराट ने दिया जीत का तोहफा, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। आईपीएल का इन दिनों खुमार चढ़ा हुआ है, हर टीम प्लेऑफ में शामिल होने के लिए भरसक कोशिश कर रही है, आईपीएल अब आर या पार की स्थिति तक आ गया है। वहीं अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बात करें तो उनके लिए भी यह सीजन उतना बोहतर नहीं रहा है,प्लेऑफ में पहुंचने के लिए विराट सेना को अभी बड़ी मेहनत की जरूरत है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ीने के लिए फैंस के साथ-साथ उऩके परिवार वाले भी मैदान में पहुंचते हैं। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जहां एक ओर विराट की टीम आरसीबी थी तो वहीं दूसरी ओर थी रोहित शर्मा की टीम। दोनों के लिए ही यह मुकाबला बेहद अहम था लेकिन विराट सेना ने कल बाजी मार ली और अपनी टीम के साथ-साथ अनुष्का को भी जीत का एक बेहतरीन गिफ्ट दिया।
जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफाः गौरतलब हो की 1 मई यानी की बुधवार को विराट की पत्नी और जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन भी था ऐसे में विराट के सामने आरसीबी की जीत के साथ ही पत्नी के लिए तोहफे का भी इंतजाम करना बेहद जरूरी था, ऐसे में जीत से बड़ा तोहफा भला और क्या हो सकता था। इस मैच में अनुष्का भी विराट का हौसला बढ़ाने पहुंची थी, विराट भी पूरे दम खम से इस मुकाबले को जीतने के लिए डटे थे। अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करने वाली इस जोड़ी ने इस जीत के बाद भी एक तस्वीर साझा की हालांकि इस मैच के शुरू होने से पहले विराट नने अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी वहीं जीत के बाद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
अनुष्का ने कुछ यूं की विराट की तारीफः अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की उसमें विराट अनुष्का को केक खिला रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने विराट को दुनिया का सबसे प्यारा ईमानदार और बहादुर इंसान बताया है। इसके साथ ही अनुष्का ने विराट को उनके जन्मदिन वाले दिन पर जीत का तोहफा देने के लिए धन्यवाद भी किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
