ICC World Cup 2019: इस बार पाक से नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत खेलेगा पहला मैच
नई दिल्ली। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के पहले मैच का खुलासा हो गया है। दरअसल भारत विश्व कप 2019 में अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका सामना 16 जून को होगा। आपको बता दें कि विश्व कप 2019 यूनाईटेड किंगडम में 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा और भारत अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को करेगा क्योंकि बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिन का अनिवार्य अंतर रखना होगा।
समाचार ऐजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा, लेकिन हमें 15 दिन का अंतर रखना होगा और विश्व कप 30 मई से शुरू होगा। इसलिए 15 दिन का अंतर रखने के लिए हम 5 जून को ही पहला मैच खेल सकते हैं। इससे पहले हमें 2 जून को पहला मैच खेलना था, लेकिन हम उस दिन नहीं खेल सकते हैं।'
कुल मिलाकर इस बार भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ नहीं है। बता दें कि इससे पहले आईसीसी के शीर्ष टूर्नमेंटों की शुरुआत भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से होती थी, क्योंकि इसमें स्टेडियम खचाखच भरा होता है। वर्ल्ड कप-2015 में ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड) और चैंपियंस ट्रॉफी-2017 (बर्मिंघम ) में भी ऐसा हुआ था। हालांकि इस बार ऐसा नहीं होगा। आपको बता दें कि ये वर्ल्ड कप 1992 के वर्ल्ड कप की तरह ही होगा जिसमें सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ राउंड रोबिन मुकाबले खेलने होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
