धोनी से 'रंगदारी' मांगने के मामले में अब तक एफआईआर नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि न तो धोनी ने और न ही उनके परिजनों ने आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कराई है।
इस संबंध में डोरंडा थाने के प्रभारी के.एन. चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "हटिया के सहायक पुलिस अधीक्षक इस मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही एफआईआर दायर की जाएगी।"
धोनी के परिवार को पिछले सोमवार को एक पत्र मिला था जिसमें 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम तस्लीम बताया था। उसने दावा किया था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है।
धोनी के परिवार को फिरौती से संबंधित दो पत्र मिल चुके हैं। पहला पत्र सोमवार को मिला था जबकि दूसरा बुधवार को मिला। दूसरे पत्र में फिरौती की राशि नियत स्थान पर नहीं पहुंचाने और पुलिस को सूचित करने पर धोनी का मकान उड़ाने की धमकी दी गई है।
धोनी ने इस संबंध में बुधवार को झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की थी और दोनों पत्र उन्हें सौंप दिए थे। साथ ही भारतीय कप्तान ने अपने परिजनों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी।
इसके बाद गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच धोनी रांची से रवाना हो गए थे। झारखंड पुलिस ने धोनी और उनके परिजनों को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल 45 पुलिसकर्मी भारतीय कप्तान के घर की सुरक्षा में तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications