Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 11: क्रिस मोरिस की जगह दिल्ली डेयर डेविल्स में शामिल हुआ ये धाकड़ गेंदबाज

नई दिल्ली। चोट के कारण खिलाड़ियों का आईपीएल से बाहर होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे चल रही दिल्ली डेयरडेविल्स के तूफानी ऑल राउडर क्रिस मोरिस बाहर हो गए हैं। मॉरिस किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेयरडेविल्स के आखिरी मैच में भी नहीं खेले थे।

कुल मिलाकर वे पीठ की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने डेयरडेविल्स के लिए 6 में से केवल 4 मैच खेले हैं। वे आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ दिल्ली की तरफ से खेले थे।

हालांकि अब उनकी जगह पर उनके ही हमवतन साथी खिलाड़ी जूनियर डाला को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है। दला ने इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल करियर शुरू किया था। और अब तक अपने देश के लिए तीन मैच खेले हैं।

आपको बता दें कि प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे चल रही दिल्ली डेयर डेविल्स शुक्रवार यानी आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली की ही तरफ से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा भी चोट के कारण आईपीएल नहीं खेले थे।

Story first published: Friday, April 27, 2018, 18:21 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+