इस अफ्रीकी महिला खिलाड़ी ने कोहली के गेंदबाज की लगाई क्लास, ट्वीट्स से नाराज हो सकते हैं विराट
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में खेला गया जहां चेन्नई ने बेंगलुरू को 5 विकेट से हरा दिया। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू की तरफ से क्विंटन डि कॉक ने 35 गेंदों में जड़ी फिफ्टी लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 53 रन बनाकर ब्रावो का शिकार बने।
हालांकि डिविलियर्स जरूर रनों पर अंकुश नहीं लगने दिया लेकिन 30 गेंदों में 8 छक्के व 2 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर ताहिर का शिकार हो गए। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ाने लगी। डिविलियर्स के अगली ही गेंद पर कोरी एंडरसन ताहिर की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि आरसीबी किसी तरह 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन बना लिए। एक बार को लगा कि ये स्कोर काफी होगा आरसीबी की जीत के लिए। लेकिन धोनी ने सभी को फेल कर दिया।
चेन्नई ने धोनी और रायडू की विस्फोटक पारी के दम पर 2 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन आरसीबी की तरफ से आखिरी ओवर कराने आए कोरी एंडरसन की इस दक्षिण अफ्रीकी धाकड़ महिला खिलाड़ी ने क्लास लगा दी है। अफ्रीकी महिला क्रिकेटर डेन वैन निकार्क ने सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ तीन ट्वीट कर आरसीबी और टीम के गेंदबाज एंडरसन की जमकर आलोचना की है।
|
एंडरसन शॉट लेंथ गेंद क्यों डाल रहे थे?
डेन वैन निकार्क ने पहले ट्वीट में कहा है ‘डेथ ओवरों में एंडरसन शॉट लेंथ गेंद क्यों डाल रहे थे? बेतुका'।
|
माफ करना एंडरसन...बेतुका
अपने दूसरे ट्वीट में भी वैन निकार्क ने एंडरसन को निशाने पर लिया और लिखा कि ‘बेतुका, माफ करना एंडरसन...बेतुका'।
|
एमएस धोनी एक लिजेंड हैं..लेकिन
डेन वैन निकार्क ने एक और ट्वीट में लिखा कि ‘मुझे गलत मत समझिए। एमएस धोनी एक लिजेंड हैं। लेकिन माफ करना एंडरसन आपने गेंदबाजी बहुत खराब की'।
|
जमकर हुई कोरे एंडरसन की धुनाई
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज कोरे एंडरसन ने 3.4 ओवरों में कुल 58 रन लुटाए। एंडरसन को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
