Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2019 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए कब कहां होंगे मैच? टीम इंडिया का फुल शेड्यूल

नई दिल्ली। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट के इस सबसे टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को ओवल में खेला जाएगा। तीन बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड अपना पहला खिताब जीतने के लिए बड़ा जोर लागाएगी। 10 टीमों का ये मेगा इवेंट इंग्लैंड के 10 शहरों के 11 स्टेडियम्स में खेला जाएगा। इस बार का वर्ल्ड कप 1992 के वर्ल्ड कप की ही तरह राउंड-रॉबिन फॉर्मट में खेला जाएगा। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। 45 दिनों तक चलने वाले इस ईवेंट में 10 टीमें 48 मैच खेलेंगी।

हालांकि 2015 विश्वकप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी से अलग इस बार भारत अपना पहला मुकाबला साउथैम्प्टन में 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा नाकि पाकिस्तान के खिलाफ। हालांकि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में रविवार (16 जून) को भारत-पाक का महामुकाबला होगा। आपको बता दें कि ओल्ड ट्रैफर्ड, केवल भारत-पाक मुकाबले की ही मेजबानी नहीं करेगा बल्कि ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका और पहले सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। दूसरा सेमीफाइनल एजबस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं फाइनल 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सभी नॉकआउट मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।

कुल मिलाकर, 46 दिनों में 48 मैचों में खेले जाएंगे। हर शनिवार को लीग चरण में डबल-हेडर यानी दो मुकाबले होंगे जिसमें दूसरा मुकाबला डे-नाइट होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, सबसे अधिक 6 खेलों की मेजबानी करेंगा। बर्मिंघम, साउथेम्प्टन, लॉर्ड्स, ओवल और नॉटिंघम में पांच गेम खेले जाएंगे।

ये रहा वर्ल्ड कप 2019 में भारत का पूरा शेड्यूल

  • जून 5: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • जून 9: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • जून 13: भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • जून 16: भारत बनाम पाकिस्तान
  • जून 22: भारत बनाम अफगानिस्तान
  • जून 27: भारत बनाम वेस्टइंडीज
  • जून 30: भारत बनाम इंग्लैंड
  • जुलाई 2: भारत बनाम बांग्लादेश
  • जुलाई 6: भारत बनाम श्रीलंका

आपको बता दें कि इंग्लैंड में ज्यादातर मैच दिन में होंगे। हालांकि कुछ मै दिन और रात दोनों में होंगे। यहां जानिए किस स्टेडियम में कब खेले जाएंगे मैच।

कार्डिफ वेल्स स्टेडियम, कार्डिफ
1 जून - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (दिन में)
4 जून - अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (दिन में)
8 जून - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (दिन में)
15 जून - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (दिन /रात)


काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, ब्रिस्टल
1 जून - अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिन/रात)
7 जून - पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (दिन में)
11 जून - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दिन में)


काउंटी ग्राउंड, टाउंटन
8 जून - अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (दिन /रात)
12 जून - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (दिन में)
17 जून - विंडीज बनाम बांग्लादेश (दिन में)


एजबेस्टन, बर्मिंघम
19 जून - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिन में)
26 जून - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन में)
30 जून - इंग्लैंड बनाम भारत (दिन में)
2 जुलाई - बांग्लादेश बनाम भारत (दिन में)
11 जुलाई - दूसरा सेमीफाइनल (दिन में)
12 जुलाई - रिजर्व दिवस


हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
5 जून - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत (दिन में)
10 जून - दक्षिण अफ्रीका बनाम विंडीज (दिन में)
14 जून - इंग्लैंड बनाम विंडीज (दिन में)
22 जून - भारत बनाम अफगानिस्तान (दिन में)
24 जून - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन में)


हेडिंग्ले, लीड्स
21 जून - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (दिन में)
2 9 जून - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (दिन में)
4 जुलाई - अफगानिस्तान बनाम विंडीज (दिन में)
6 जुलाई - श्रीलंका बनाम भारत (दिन में)


लॉर्ड्स, लंदन
23 जून - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिन में)
25 जून - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिन में)
2 9 जून - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिन/रात)
5 जुलाई - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (दिन /रात)

14 जुलाई - फाइनल (दिन)
15 जुलाई - रिजर्व दिन


ओल्ड ट्रैफोर्ड, मैनचेस्टर
16 जून - भारत बनाम पाकिस्तान (दिन में)
18 जून - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (दिन में)
22 जून - विंडीज बनाम न्यूजीलैंड (दिन / रात)
27 जून - विंडीज बनाम भारत (दिन में)
6 जुलाई - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिन /रात)
9 जुलाई - पहला सेमीफाइनल (दिन में)
10 जुलाई - रिजर्व दिन


ओवल, लंदन
30 मई - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिन में)
2 जून - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (दिन में)
5 जून - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (दिन/ रात)
9 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिन में)
15 जून - श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिन में)


रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
28 जून - श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिन में)
1 जुलाई - श्रीलंका बनाम विंडीज (दिन में)
3 जुलाई - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (दिन में)


ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
31 मई - विंडीज बनाम पाकिस्तान (दिन में)
3 जून - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (दिन में)
6 जून - ऑस्ट्रेलिया बनाम विंडीज (दिन में)
13 जून - भारत बनाम न्यूजीलैंड (दिन में)
20 जून - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन में)


Story first published: Thursday, April 26, 2018, 21:29 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+