ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' ने मेराडोना के हवाले से लिखा है, "मैंने मैनचेस्टर युनाइटेड और चेल्सी का मैच देखा। तावेज के लिए यह अच्छी खबर नहीं है कि उनके बगैर भी मैनचेस्टर युनाइडेट जीत रहा है। मैं चाहूंगा कि वे मिलान लौट जाएं, जिसके साथ उनका मूल करार है, क्योंकि वहां उन्हें खेलने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को चेल्सी के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड ने तावेज की सेवाएं नहीं ली थीं। वे स्थानापन्न के तौर पर पूरे समय बाहर ही बैठे रहे। युनाइटेड यह मैच 3-0 से जीतने में सफल रहा था।
मेराडोना की सलाह के बावजूद तावेज का एजेंट नए करार के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ संपर्क साधे हुए है। तावेज का असल करार इंटर मिलान के साथ है लेकिन पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने के कारण मैनचेस्टर युनाइडेट ने उन्हें मिलान से लोन पर हासिल किया था। उनका लोन पर आधारित स्थानांतरण करार इस सत्र के अंत में समाप्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।