IPL 2018: विनोद कांबली ने टीम इंडिया में 'इस खास' खिलाड़ी का चयन न होने पर पूछा चीफ सेलेक्टर से सवाल
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहात है। आईपीएल ऐसा खेल है जिसमें खासकर युवा खिलाड़ियों के पास मौका होता है कि वे खुद को साबित करें और अपने देश के लिए भी खेलने का अवसर पा सकें। इसी उद्देश्य से हर युवा खिलाड़ी इस खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन देता भी है। आईपीएल 11 की इस सीरीज की अगर बात करें तो यह सीजन राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन के लिए बेहद शानदार रहा है। इस युवा खिलाड़ी ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है। संजू सैमसन ही वो बल्लेबाज हैं जिनके पास अभी ऑरेंज टोपी है जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले को मिलती है। गौरतलब हो कि संजू ने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ते हुए अभी तक इस सीरीज में कुल 239 रन बना लिए हैं।
इस 23 वर्षीय युवा खिलाड़ी की प्रतिभा इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। बल्लेबाज से लेकर कमेंटेटर तक संजू की बेहतरीन बल्लेबाजी के कायल हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर विनोद कांबली अलग ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल संजू सैमसन की कमेंटेटर द्वारा ज्यादा तारीफ करना विनोद कांबली को पसंद नहीं आई और उन्होंने कमेंटेटरों की आलोचना कर दी। इसके बाद सैमसन के फैंस ने जब कांबली के ट्वीट का जवाब देना शुरू किया तो कांबली ने भी अपने इस ट्वीट का कारण बताते हुए कहा कि अगर सैमसन इतना अच्छा खेल रहे हैं तो फिर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भारतीय टीम में उनका चयन क्यों नहीं किया,यह सवाल हमें उनसे पूछना चाहिए।हालांकि विनोद कांबली के इस ट्वीट के बाद कांबली को ट्वीटर पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हर ट्वीट का जवाब देते हुए इस सवाल को प्रमुखता से सामने रखा है।
|
विनोद कांबली ने उठाया सवाल
विनोेद कांबली ने अपने ट्वीट के जवाब में चीफ सेलेक्टर से सवाल पूछने की कही बात, कहा जब खिलाड़ी इतना अच्छा खेल रहा तो फिर इंडिया टीम में क्यों नही है शामिल
|
कांबली के ट्वीट पर फैंस ने उठाया सवाल
कांबली के ट्वीट पर संजू सैमसन के फैंस ने उन्हें घेरा,बताया कि विनोद साउथ इंडियन प्लेयर्स से करते हैं नफरत
|
फैंस ने याद दिलाई आईपीएल में उनकी पारी
कांबली के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि मत भूलिए कि संजू अभी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
