Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से मिलने से किया इनकार, केवल बेटी संग खेले

Mohammad Shami से विवाद के बाद कुछ यूं मिली Hasin Jahan । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने एक बार फिर से शमी पर आरोपों की बौछार कर दी है। दरअसल कार एक्सीडेंट के चोटिल हुए मोहम्मद शमी आराम कर रहे हैं। शमी को देखने के लिए हसीन जहां दिल्ली गईं थीं। लेकिन शमी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। कुल मिलाकर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच तकरार कम नहीं हो रही है। बता दें कि शमी रविवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके माथे पर टांके आए हैं।

हसीन जहां ने फिर लगाए शमी पर आरोप

हसीन ने शमी से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि शमी ने उनसे कहा है कि वह उन्हें अदालत में देख लेगा। एएनआई ने शाम 6 बजे हसीन के हवाले से ट्वीट किया, 'मैं मोहम्मद शमी को देखने के लिए आई थीं क्योंकि वह चोटिल हैं लेकिन उन्होंने मुझसे मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुझे धमकी दी है कि वह मुझे कोर्ट में देखेंगे।'

बेटी से मिले मोहम्मद शमी

हसीन जहां ने बताया कि शमी अपनी बेटी से मिले। उन्होंने कहा, "हां, वह मिले और हमारी बेटी के साथ खेले लेकिन उन्होंने मुझे तवज्जो नहीं दी। उनकी (शमी) मां एक बॉडीगार्ड की तरह बर्ताव कर रही थीं।"

सुलह के लिए दिल्ली नहीं जा रहीः हसीन जहां

सुलह के लिए दिल्ली नहीं जा रहीः हसीन जहां

आपको बता दें कि इससे पहले कोलकाता से रवाना होते समय हसीन जहां ने कहा था कि वह शमी से किसी तरह की सुलह के लिए दिल्ली मिलने के लिए नहीं जा रही हैं, सिर्फ उनकी बेटी को पापा (शमी) से मिलाने के लिए जा रही हैं।

वह अब भी मेरे पति और मेरी बेटी के पापा हैंः हसीन जहां

वह अब भी मेरे पति और मेरी बेटी के पापा हैंः हसीन जहां

हसीन ने दावा किया था कि जब से शमी की दुर्घटना के बारे में बेटी को पता चला है, तब से ही वह रोए जा रही है। उन्होंने कहा था, 'मैं जानती हूं कि मेरी मुलाकात से कुछ बदलने वाला नहीं है लेकिन वह अब भी मेरे पति और मेरी बेटी के पापा हैं।' पत्नी हसीन जहां शमी के खिलाफ विवाहेत्तर संबंध रखने, घरेलू हिंसा, रेप, और जान से मारने की कोशिश करने समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। हसीन जहां ने उनके मैच फिक्सिंग में भी शामिल होने को लेकर शक जताया था। हालांकि मैच फिक्सिंग को लेकर शमी को बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल गई है।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 9:19 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+