SRH VS KXIP: इतिहास रच कर भी अंकित राजपूत सोशल मीडिया पर हो रहे आलोचना का शिकार
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं। बुधवार को सनराइजर्स हैदरबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले में भी ऐसा ही प्रदर्शन किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज अंकित राजपूत का देखने को मिला। अपनी शानदार गेंदबाजी से अंकित ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और अपने पहले स्पेल में ही 3 विकेट झटके। राजपूत ने अपनी धारदार गेंदबाजी से हैदराबाद के तीन शानदार बल्लेबाज कप्तान केन विलियम्सन, शिखर धवन और रिद्धिमान साहा को आउट कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी अंकित को सोशल मीडिया पर खेल प्रशंसकों द्वारा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अंकित ने जब धवन का विकेट झटका तो उन्होंने धवन की तरफ गुस्से से देखते हुए उन्हें कुछ अभद्र शब्द कहे तो ये बात प्रशंसकों को नागवार गुजर रही है।
दरअसल अपने खाते का दूसरा ओवर कर रहे राजपूत की पहली गेंद को शिखर ने सीमारेखा के बाहर पहुंचा दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर अंकित ने शिखर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया,और अपनी इस खुशी को व्यक्त करते हुए उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसे हर किसा ने देखा, फिर क्या था सोशल मीडिया पर उनकी जमकर लोगों ने क्लास लगाई। हर कोई उन्हे यह सीख दे रहा है की धवन एक सीनीयर खिलाड़ी हैं और अंकित का यह करना कितना गलत था। हालांकि अंकित की धारदार गेंदबाजी के बावजूद भी पंजाब यह मुकाबला हार गया।
|
प्रशंसक ने अंकित को दी नसीहत
एक प्रशंसक ने कहा शिखर का धवन लेना भले ही अंकित के लिए बड़ी बात हो पर एक सीनियर खिलाड़ी को गाली देना अशोभनीय है।
|
अंकित की यह हरकत गलत
एक प्रशंसक ने कहा की अभी अपनी पहचान बनाने पर ध्यान दें अंकित राजपूत।
|
प्रशंसक ने कहा इतनी खुशी भी ठीक नहीं
कहा- अपनी भावनाों को नियंत्रण में रखें अंकित राजपूत। अपने खेल पर दें ध्यान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
