..तो धोनी ने इतनी बार छक्का मारकर दिलाई है जीत, हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल 11 की इन दिनों चर्चा जोरों पर है। हर दिन कोई न कोई खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिल में जगह बना रहा है। तूफानी बल्लेबाज हो या गेंदबाज हर कोई अपने प्रदर्शन से लोगों को दीवाना बना रहा है। बल्लेबाजी की अगर बात करें तो आईपीएल के इस सीजन में कई ऐसी पारियां देखने को मिल रही हैं जो कमाल की हैं, रनों की संख्या हो या फिर तूफानी अंदाज में रन बनाने की बात हर तरह से बल्लेबाजों ने लोगों का मनोरंजन किया है। यूं तो दनादन इस खेल में हर दिन एक रोमांचक मुकाबला और किसी खिलाड़ी की शानदार पारी देखने को मिलती है लेकिन आरसीबी और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले और धोनी की धुंआधार पारी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर सभी खेल प्रशंसकों की जुबान पर है। गौरतलब हो की आरसीबी ने 205 रन का लक्ष्य चेन्नई को दिया था लेकिन रायडू औऱ धोनी की शानदार इनिंग ने चेन्नई को 5 विकेट से जीत दिलाई थी औऱ धोनी ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। छक्का मारकर मैच जिताने की अगर बात हो तो धोनी का नाम सबसे शीर्ष पर होता है।
छक्का मारकर जिताया था विश्वकपः धोनी ने छक्का मारकर मैच जिताने का कारनामा कई बार किया है, लेकिन धोनी ने वर्ष 2011 में जब भारत को विश्वकप के फाइनल में छक्का मारकर जीत दिलाई थी यह दृश्य हर खेल प्रशंसक की सुनहरी यादों में से एक है। आरसीबी से हुए मैच में जब धोनी ने छक्का मारकर मैच जिताया तो लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है की आखिर धोनी ने यह कारनामा कितनी बार किया है।
21 बार छक्का मारकर जिताया है मैचः छक्का मारकर अपनी टीम को सफलता दिलाने में दुनिया भर में महेंद्र सिंह धोनी की कोई शान ही नहीं है। बता दें कि धोनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 21 बार यह कारनामा किया है । माही ने अपने इस अंदाज से एक बार टेस्ट मैच में 4 बार आईपीएल, में 9 बार वनडे क्रिकेट में तो वहीं 2 बार घरेलू क्रिकेट में और 2 बार चैंपियंस लीग के टी20 में तो 3 बार अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में छक्का मारकर टीम को मैच जिताया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
