पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने धोनी की तारीफ क्या की, घर वालों ने घेर लिया
बेंगलुरू। आईपीएल-11 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू में खेला गया जहां चेन्नई ने बेंगलुरू को 5 विकेट से हरा दिया। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू ने क्विंटन डि कॉक की 35 गेंदों में जड़ी 53 और डिविलियर्स की 30 गेंदों में 8 छक्के व 2 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। एक बार को लगा कि ये स्कोर काफी होगा आरसीबी की जीत के लिए। लेकिन धोनी ने सभी को फेल कर दिया। चेन्नई ने धोनी और रायडू की विस्फोटक पारी के दम पर 2 गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी के इस अद्भत प्रदर्शन ने सभी को अपना फैन बना लिया। यहां तक की सरहद पार से भी धोनी की एक फैन ने ट्वीट किया लेकिन उनके घर यानी देश के ही लोगों ने ट्रोल कर दिया।
|
जैनब ने लिखा- धोनी के पास मौका
दरअसल जब धोनी बल्लेबाजी करने आए थे, तब पाकिस्तान की खेल पत्रकार जैनब अब्बास ने ट्विटर पर लिखा, "महेंद्र सिंह धोनी के लिए दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि वह अभी भी वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशनर हैं।" जैनब से इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
|
तुम उन्हें क्यों प्रमोट कर रही हो जब वे हमारे साथ नहीं खेलना चाहते
एक यूजर ने लिखा- "तुम उन्हें क्यों प्रमोट कर रही हो जब वे हमारे साथ नहीं खेलना चाहते। वे हर क्षेत्र में पाकिस्तान को अकेला कर देना चाहते हैं... तुमने दिखाया कि निजी हित देश के गर्व से हमेशा बड़े होते हैं। शर्म आनी चाहिए...।"
|
जैनब पर लानत है
एक अन्य यूजर ने लिखा- "उन लिबरल एलीट्स को शर्म आनी चाहिए जो हमारे पाकिस्तानी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर दुश्मन देश की लीग को फॉलो करते हैं। हिंदुओं ने तुम्हारे देश को तोड़ दिया और नंबर 1 से 20 रैंकिंग वाली टीम (पाकिस्तान) को अपनी लीग में नहीं खिलाना चाहते। जैनब पर लानत है।"
|
इस औरत को सोनी ने पैसे दिए हैं
एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में आईपीएल पान के खोके के अलावा कहीं नहीं दिखता। इस औरत को सोनी ने पैसे दिए हैं।
|
भारतीय खेल पत्रकार ने हनारे पीएसएल पर कोई टिप्पणी नहीं दी
एक अन्य यूजर ने लिखा- "डियर जैनैब आप आईपीएल मैचों पर अपनी टिप्पणियां देते हैं जो खेल पत्रकार के रूप में बुरा नहीं है लेकिन भारतीय खेल पत्रकार ने हनारे पीएसएल पर कोई टिप्पणी नहीं दी है, इसलिए मुझे लगता है कि यह अच्छा नहीं था कि आप उन पर टिप्पणी करें।"
I am from pak yet admire Dhoni his skills, confidence, captaincy...
— Moaaz Ali Joiya (@MoaazJoiya) April 26, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
