Video: जीत के बाद डैडी धोनी ने सुखाए बेटी जीवा के बाल, वायरल हो रहा है ये वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है, हर खेल प्रेमी पर आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है। हर दिन मैच में कोई न कोई ऐसी बात जरूर देखने को मिलती है जो अगले दिन चर्चा का विषय हो। ऐसा ही हुआ बुधवार को आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग के बीच हुए मुकाबले में। एक तरफ विराट की सेना थी तो दूसरी ओर थे कैप्टन कूल माही। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में धोनी और रायडू की धुआंधार पारी की बदौलत चेन्नई ने आरसीबी द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से यह मुकाबला भी जीत लिया। इस मुकाबले के बाद लोगों की जुबान पर कल का मैच है और धोनी की शानदार बैटिंग है, लेकिन सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों ने धूम मचा रखा है। पहली तस्वीर सुरेश रैना ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर की है तो वहीं दूसरी तस्वीर माही ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उनके प्रशंसक खासा पसंद कर रहे हैं।
The new BFF in town!! Gracia and Ziva🤩😍Currently busy looking at last night's match highlights on their tablets😉 #DigitalWorld #TwoLittlePrincess #IPL2018 pic.twitter.com/hKJjbkO7z6
— Suresh Raina (@ImRaina) April 26, 2018
रैना ने डाली ग्रेसिया और जीवा की तस्वीरः कल के बेहद रोमांचक मुकाबले का सुरूर तो दर्शकों पर चढ़ा ही हुआ है साथ ही साथ खिलाड़ियों के परिवार वाले भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंचते हैं। आरसीबी से हुए मुकाबले में जहां विराट का मनोबल बढ़ाने अनुष्का पहुंची थी तो वहीं साक्षी, धोनी का मनोबल बढ़ाते दिखीं। सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी इस मैच को देखने पहुंची थी। मैच के दौरान तो इन्होंने जमकर इनका सपोर्ट किया ही मैच के बाद भी उसका असर देखने को मिल रहा है। सुरेश रैना ने एक तस्वीर पोस्ट ती है जिसमें उनकी बेटी ग्रेसिया और धोनी की बेटी जीवा एक बिस्तर पर साथ ही लेटी हुई हैं और अपने-अपने टैबलेट पर कुछ देख रही हैं। इसपर सुरेश रैना ने लिखा की दोनों कल के मैच की हाइलाइट देखने में व्यस्थ हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।
बेस्ट पापा की भूमिका में दिखे धोनीः मैदान में कैप्टन कूल माही घर में एक अच्छे पापा भी हैं इसका सबूत है उनकी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये तस्वीर। इस तस्वीर में माही जीवा के बालों को सुखा रहे हैं और उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखते हुए बताया की मैच के बाद एक शानदार नींद और फिर एक अच्छे पापा की भूमिका में वापसी, ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
