IPL 2018: इंटरनेट पर महफिल लूट रहा है कोहली-डिविलियर्स का ये वीडियो, आपने देखा
नई दिल्ली। आईपीएल में छक्के चौकों के अलावा अगर कोई चीज देखने वाली होती है तो वो है भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की बॉन्डिंग। इनमें से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की बॉन्डिंग बेहद चर्चित रहती है। आरसीबी की पिछली जीत में डिविलियर्स ने काफी अहम भूमिका निभाई। कोहली हमेशा से ही डिविलियर्स को सर्वश्रेष्ट कहते रहे हैं। फिलहाल इन दोनों का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दोनों 'जय-वीरू' अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली ने डीविलियर्स के कंधे पर हाथ डाला हुआ है और दोनों कुछ बातें कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने इस सीजन 6 मैचों में 249 रन बनाए हैं। वहीं डीविलियर्स इतने ही मैचों में 280 रन ठोक चुके हैं। दोनों ही बल्लेबाज गजब की फॉर्म में हैं।
आरसीबी की ज्यादातर बल्लेबाजी इन्हीं दोनों के इर्दगिर्द घूमती रहती है। हालांकि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को बेहद सम्मान देते हैं। हाल ही नें डिविलियर्स ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान के रूप में विराट कोहली शानदार हैं और मुश्किल हालात में उन्होंने बार-बार अपनी क्षमता साबित की है। डिविलियर्स ने कहा, 'अच्छे कप्तान की असली पहचान तब होती है जब आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हों और फिर भी टीम की अगुआई करते हुए आप अच्छा काम करें। इस मामले में उसने हमेशा सफलता हासिल की है। वो हमारे लिए बेहतरीन कप्तान रहा है।'
देखें वीडियो-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
