शाहिद अफरीदी ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI, एक भारतीय को मिली जगह
नई दिल्ली। खेल जगत में भले ही सन्नाटा पसरा हो, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण घर में बैठे क्रिकेटर्स दर्शकों के साथ जुड़े रहने का माैका नहीं छोड़ रहे हैं। सभी क्रिकेटर्स घर बैठे हुए अपने फैंस के साथ को संदेश साझा कर रहे हैं या फिर ट्विटर पर सवाल-जवाब कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी फिलहाल अपने देश में पीड़ित लोगों की सहायता कर रहे हैं। लेकिन साथ ही वह खेल पर चर्चा भी कर रहे हैं। अफरीदी ने लाॅकडाउन के बीच अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें सिर्फ एक भारतीय को जगह मिली है।

ये चुनी ओपनिंग जोड़ी
अफरीदी ने लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के यू-टयूब चैनल से बात करते हुए यह टीम चुनी। खास बात यह है कि उन्होंने उन खिलाड़ियों को चुना जो उनके जमाने में खेले थे और संन्यास ले चुके हैं। अफरीदी ने ओपनिंग जोड़ी के लिए अपनी टीम के पूर्व साथी सईद अनवर को और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट को बताैर ओपनर चुनना पसंद किया है। सईद ने 31 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं जिसमें 11 टेस्ट में तो 20 शतक वनडे में निकले हैं। वहीं गिलक्रिस्ट गेंदबाजों की बखियां उधेड़ने के लिए जाने जाते थे।

सिर्फ एक भारतीय को चुना
इस दिग्गज ने जिस भारतीय को जगह दी है वो हैं सचिन तेंदुलकर। अफरीदी ने तीसरे नंबर के लिए रिकी पोंटिंग को चुना तो चाैथे नंबर पर सचिन को जगह दी है। इन दोनों क्रिकेटरों ने अपने समय देश के लिए कई कीर्तिमान खड़े किए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक इस इलेवन में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं ऑलराउंडर के रूप में जैक्स कैलिस को चुना है।

ऐसी है उनकी ऑल-टाइम XI:
सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम-उल-हक, जैक्स कैलिस, राशिद लतीफ (डब्ल्यूके), वसीम अकरम, शेन वॉर्न, ग्लेन मैकग्राथ, शोएब अख्तर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
