ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड के सामने 148 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

By Staff

ब्रिजटाउन, 16 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के तहत रविवार को किंग्सटन ओवल मैदान पर खेले जा रहे फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 148 रनों लक्ष्य रखा है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड हसी ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी खराब रही और उसके तीन विकेट मात्र आठ रन के स्कोर पर गिर गए।

टीम को पहला झटका पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लगा जब शेन वाटसन दो रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर भी मात्र दो रन ही था। रेयान साइडबॉटम ने ग्रीम स्वान के हाथों वाटसन को कैच करवाया।

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। टीम का स्कोर मात्र सात रन हुआ था कि डेविड वार्नर दो रन बनाकर रन आउट हो गए।

साइडबॉटम ने ऑस्ट्रेलिया को संभलने का मौका न देते हुए तीसरे ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका दिया। ब्रैड हेडिन उनकी गेंद पर कीसवेट्टर को कैच थमा बैठे। हेडिन ने मात्र एक रन बनाए जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर मात्र आठ रन था।

इसके बाद माइकल क्लार्क और डेविड हसी ने पारी को संभालने की कोशिश की। टीम का स्कोर 45 रन पहुंचा था जब 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लार्क ग्रीम स्वान की गेंद पर कालिंगवुड को कैच थमा बैठे। क्लार्क ने 27 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका 16वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा जब कैमरून व्हाइट 30 रन बनाकर आउट हुए। व्हाइट ने 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। कैमरून जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 95 रन था। ल्यूक राइट की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कैमरून का कैच लिया।

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जब डेविड हसी रन आउट हुए तब टीम का स्कोर 142 रन था।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने वाले माइकल हसी यहां 17 रन और स्टीवन स्मिथ एक रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से रेयॉन साइडबॉटम दो और ग्रीम स्वान व ल्यूक राइट एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड ने श्रीलंका को और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 16, 2010, 10:38 [IST]
Other articles published on May 16, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+