Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लॉकडाउन के बीच खेल चैनलों के लिए काम कर रही है पुराने मैच दिखाने की रणनीति

नई दिल्ली: ऐसे में जब दुनिया भर में खेलों का लाइव प्रसारण रुक चुका है और अभी आगे भी खेलों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बरकरार है तो खेल चैनलों पर पुराने आईसीसी, विश्व कप और डब्ल्यूडब्ल्यूई मैचों की वापसी की रणनीति ने खेल प्रसारकों के लिए काम किया है।

दुनिया भर में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है। भारत में इस समय 14 अप्रैल तक के लिए इसी स्थिति से गुजर रहा है। हालांकि वायरस का प्रसार जारी है और आईपीएल, ओलंपिक, जैसे मेगा इवेंट स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में खेल चैनलों के सामने अभी उपस्थिति बनाए रखना खुद में चुनौती का काम है।

ऐसे में पुराने मैचों ने काम किया है क्योंकि लाइव क्रिकेट मैच और अन्य खेल आयोजनों के अभाव के बावजूद सप्ताह 12 में सप्ताह 13 में 21% की वृद्धि देखी गई। यह आंकड़े BARC-Nielsen रिपोर्ट के अनुसार हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ICC क्रिकेट विश्व कप 2011, भारत बनाम पाकिस्तान मैच में देखने वालों की संख्या में 87% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 1 अप्रैल को WWE ब्लॉकबस्टर का शुभारंभ हुआ और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप श्रीलंका और भारत के मैचों में 23%, 52% और 9% की वृद्धि देखी गई जो क्रमशः बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को देखने में मिली।

सप्ताह 13 में, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट ने नंबर एक चैनल के तौर पर खुद बना रखा है जिसके 74401 (000s) इंप्रेशन हैं और 66504 (000s) इंप्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी के है। तीसरे स्थान पर 50625 (000s) के साथ सोनी टेन 1 दर्ज किया गया। सोनी टेन 3 और स्टार स्पोर्ट्स 2 ने क्रमशः 32940 (000s) इंप्रेशन और 23034 (000s) इंप्रेशन के साथ चौथा और पांचवां स्पॉट हासिल किया।

Story first published: Friday, April 10, 2020, 12:28 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+