रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने करियर का पहला ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे डेविड मिलर (33) और जोहान बोथा (23) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन बनाए।
विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा रहे अब्राहम डी विलियर्स ने 19, कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 15 और जीन पॉल ड्यूमिनी ने 13 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जेरोम टेलर ने तीन विकेट झटके। डरेन सैमी को भी दो सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ड्वेन ब्रावो (40) और शिवनारायण चंद्रपॉल (29) की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद 20वें ओवर की आखिरी गेंद फेंके जाने तक सात विकेट पर 119 रन ही बना सकी। सैमी 12 और टेलर एक रन बनाकर नाबाद लौटे।
मेजबान टीम को लक्ष्य से एक रन दूर रखने में बोथा (22/3) और मोर्न मोर्कल (15/2) की महत्वपूर्ण योगदान रहा। बोथा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को इसी मैदान पर खेला गया श्रृंखला का पहला मैच 13 रनों से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications