For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018 team analysis: पिछले विश्वकप की यादों को भूल, जीत का सफर जारी रखना चाहेगा स्पेन


नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।

देशः स्पेन

ग्रुपः बी ( पुर्तगाल, ईरान, मोरक्को, स्पेन)

मुकाबलेः पहला मुकाबला 15 जून को पुर्तगाल के साथ

दूसरा मुकाबला ईरान के साथ 20 जून को

तीसरा मुकाबला 25 जून को मोरक्को के साथ

फीफा रैंकिंगः 10

पिछला विश्वकपः ग्रुप स्टेज (2014)

बेस्ट प्रदर्शनः 2010 में विजेता टीम

स्टार खिलाड़ीः डेविड सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी के लिए मिडफील्डर), डेविड डी गीए (मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए गोलकीपर), सर्जीओ रामोस (रियल मैड्रिड के लिए डिफेंडर), सर्जीओ बुस्केट्स (बार्सिलोना के लिए मिडफील्डर), डिएगो कोस्टा (एटलेटिको मैड्रिड के लिए स्ट्राइकर)

कोच: जुलेन लोपेटेगुई

स्पेन की टीम 2014 में ब्राजील में हुए फीफा विश्वकप के प्रदर्शन से बाहर देखना चाहेगी जहां उसे करारी हार का सामना ग्रुप की टीम नीदरलैंड और चिले से करना पड़ा था। वहीं यह टीम 2016 के यूरो मुकाबले से भी जल्दी बाहर हो गई थी। हालांकि इस टीम ने इस फीफा मुकाबले से पहले अपना प्रदर्शन वापस पा लिया है जहां इन टीम को जुलेन लोपेटेगुई के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इससे ये कहना आसान है की स्पेन की टीम इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने जा रही है।

इस विश्वकप की राह में अजेय रहा है सफर

2010 की चैंपियन टीम स्पेन की अगर इस फीफा की तैयारियों पर नजर डालें तो इस टीम ने क्वालीफाई मैच में ग्रुप जी के साथ रहते हुए अपने 10 मैच में 9 मैच जीते और एक मैच ड्रा रहा है। लोपेटेगुई की इस टीम ने 36 गोल के साथ क्वालीफाई किया है। वहीं इस टीम के मैत्री मुकाबलों पर नजर डालें तो वो भी बेहद शानदार रहा है, जहां इस टीम ने बेल्जियम,फ्रांस, और ट्यूनिशिया को हराया था।

रूस में उम्मीद

स्पेन को ग्रुप बी में रखा गया है जहां यूरो की विजेता पुर्तगाल, ईरान और मोरक्को उसकी साथी टीम होगी। वहीं इस ग्रुप में स्पेन का पहला मुकाबला पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम से है जहां यह टीम हर हाल में जीतना चाहेगी जिससे उसकी अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीद और बढ़ जाए। वहीं मोरक्को और ईरान से इस टीम का मुकाबला थोड़ा आसान जरूर होगा लेकिन विश्वकप में किसी भी टीम को कम नहीं आंका जा सकता है। हालांकि अगर यह टीम पुर्तगाल के रोनाल्डो को मैनेज करने में सफल रही तो इस टीम के लिए आसानी जरूर होगी।

मिडफील्ड इस टीम की जानः मिडफील्ड इस टीम की सबसे खास मजबूती है जहां इसके कुछ शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। जहां सिल्वा, इसको, जैसे खिलाड़ी दूसरी टीम को परेशान करने के लिए काफी हैं। वहीं ला रोजा की अगर बात करें तो वो इस टीम के टेक्निकली सबसे खास खिलाड़ी है जिनकी वजह से 2016 में यूरो चैंपियन का खिताब टीम ने अपने नाम किया था। वहीं इस टीम के कोच भी इस टीम की बड़ी मजबूती हैं। वहीं खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर थोड़ा और मेहनत करने की इस क्षेत्र में जरूरत है। वहीं सर्जीयो बुस्केट्स की जगह लेने वाला इस टीम में कोई खिलाड़ी नहीं है।

डेविड डी गिए से उम्मीद

इस टीम की अगर बात करें तो इस टीम में सर्जीयो रामोस जैसे शानदार खिलाड़ी जरूर हैं लेकिन इसके बावजूद भी ये टीम दुनिया की बेस्ट डिफेंडर टीमों की तरह नहीं है। हालांकि इस टीम के लिए सबसे खास बात है की इस टीम में डेविड डी गिए जैसा शानदार गोलकीपर मौजूद है जिसने पिछले सीजन के प्रीमियर लीग में गोल्डन ग्लोब का खिताब अपने नाम किया है।

भविष्यवाणीः अगर इस विश्वकप से पहले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस बात में कोई संदेह नहीं है की स्पेन की टीम अंतिम 16 और क्वाटर फाइनल के सेलेक्ट होगी, लेकिन 2014 में ब्राजील के उसके अनुभव उसे थोड़ा निराश जरूर करेंगे। हालांकि उनकी टीम इस समय शानदार दौर से गुजर रही है ऐसे में उनकी टी बेस्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाएगी।

Story first published: Monday, June 11, 2018, 13:45 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+