आईपीएल : धीमे पड़े मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज (लीड-2)
केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सलामी बल्लेबाजों सनत जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर ने सधी हुई शुरुआत की। जयसूर्या 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर थिलान तुशारा की गेंद पर हेडन के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए।
जयसूर्या के बाद शिखर धवन तेंदुलकर का साथ देने आए लेकिन दोनों बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना पाए। दसवें ओवर की समाप्ति पर तेंदुलकर दो चौकों की मदद से 24 गेंदों पर 21 रन और धवन एक चौके के साथ 16 गेंदों पर इतने ही रन बनाकर डटे हुए हैं।
इससे पहले सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के कारण टॉस निर्धारित समय से 12 मिनट की देरी से हुआ।
टॉस के बाद आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन समारोह राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के बीच होने वाले दिन के दूसरे मैच के बाद होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications