दाढ़ी के इंश्योरेंस पर कोहली का दिलचस्प जवाब, कहा- ये पॉपकॉर्न टाइम है..BOYS
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी प्रतिभा और अंदाज से करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। उनका लुक भी लोगों को खासा पसंद आता है। वो अपने फिटनेस पर भी खासा ध्यान देते हैं और इसका वीडियो भी अक्सर वो शेयर करते हैं। हाल ही में विराट कोहली का आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, और खास बात है की यह वीडियो उनकी फिटनेस का नहीं बल्कि उनकी दाढ़ी का है जिसपर साथी खिलाड़ी भी जमकर मजे ले रहे हैं। गौरतलब हो की विराट कोहली कई सालों से दाढ़ी रखते हैं और उनके ऊपर उनका ये लुक खासा शूट भी करता है। हाल ही में केएल राहुल ने एक वीडियो अपलोड किया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो के बाद उनके साथी कई खिलाड़ियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी जिसका जवाब विराट ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिया है।
|
कोहली ने यूं दिया जवाब
केएल राहुल के बाद अन्य साथी क्रिकेटरों के ट्वीट पर विराट ने अब जवाब दे दिया है। विराट ने युजवेंद्र चहल, उमेश और केएल राहुल को टैग करते हुए लिखा, 'मेरी बियर्ड को लेकर जो चर्चा हो रही है वो काफी मजेदार है। यह पॉपकॉर्न टाइम है दोस्तों।' विराट ने IPL-11 के दौरान दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि दाढ़ी उनके चेहरे पर अच्छी लगती है, इसलिए वह इसे नहीं कटवाएंगे।
|
केएल राहुल ने अपलोड किया था वीडियो
केएल राहुल के इस वीडियो में कोहली सोफे पर बैठे हुए हैं और दो शख्स उनकी दाढ़ी की फोटो ले रहे हैं। इसके अलावा कोहली को एक पेपर पर साइन करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए केएल राहुल ने लिखा कि विराट, मैं जानता था कि तुम दाढ़ी को लेकर जुनूनी हो, लेकिन तुम्हारी दाढ़ी के बीमा से जुड़ी खबरें मेरी ही थ्योरी को सही साबित कर रही हैं। राहुल के इस ट्वीट के बाद ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करा लिया है, हालांकि इस खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
|
युजवेंद्र चहल ने भी दिया था रिएक्शन
आईपीएल में विराट सेना में शामिल युजवेंद्र चहल ने भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया और लिखा की मैंने अभी सुना की कोहली ने अपनी दाढ़ी को नीलाम कर दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि इस लिजेंड खिलाड़ी और इसकी दाढ़ी की कहानी जारी रहेगी। वो इसके लेकर बहुत प्रोटेकटिव नजर आते हैं लेकिन मैं इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
