KKRvMI: 108 पर ढेर हुई केकेआर, मुंबई ने 102 रनों से दी करारी शिकस्त

कोलकाता। आईपीएल 11 का 41वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जहां मुंबई ने 102 रनों से जीत हासिल की। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला लिया था। केकेआर की टीम में दो बदलाव हुए थे। शुभमन गिल चोटिल थे और उनकी जगह पर रिंकू सिंह को शामिल किया गया वहीं मिचेल जॉन्सन की जगह टॉम करन को शामिल किया गया। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही और फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। हालांकि ईविन लुईस एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 18 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि उसके बाद ईशान किशन ने पूरा खेल बदल दिया और मात्र 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। किशन 21 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौके लगाकर 62 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि आज कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी चला और 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए अंत में बचा हुआ काम बेन कटिंग और पांड्या ब्रदर्स ने पूरा कर दिया। कटिंग 9 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 13 गेंदों में 19 रन बनाकर हार्दिक पांड्या आउट हुए और अंत में 2 गेंदों में क्रुणाल ने 8 रन बनाए। इस प्रकार मुंबई ने केकेआर को 211 रनों का लक्ष्य दिया।
जीत के लिए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और नरेन दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। केकेआर के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर रन नहीं बना सका। और पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
यहां पढ़ें कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने 102 रनों से दी करारी शिकस्त
- 108 के स्कोर पर ढेर हुई केकेआर, कुलदीप यादव 5 रन बनाकर आउट।
- 106 के स्कोर पर केकेआर का 9वां विकेट गिरा, टॉम करन 18 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या का शिकार बने
- 93 के स्कोर पर केकेआर का 8वां विकेट गिरा, चावला 11 रन बनाकर कटिंग का शिकार बने
- हार से तीन कदम दूर केकेआर, 76 के स्कोर पर सातवां विकेट गिरा। रिंकू सिंह 5 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने।
- एक के बाद एक 67 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा, 21 रन बनाकर नितीश राना आउट। हार्दिक पांड्या की गेंद पर बेन कटिंग ने लपका शानदार कैच।
- 67 के स्कोर पर केकेआर को लगा पांचवा झटका, दिनेश कार्तिक 5 रन बनाकर रन आउट
- मुश्किल में केकेआर की पारी, आंद्रे रसल 2 रन बनाकर आउट। 54 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या किया आउट। केकेआर का चौथा विकेट गिरा।
- 49 के स्कोर पर केकेआर को लगा तीसरा झटका, उथप्पा 14 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने लिया विकेट।
- 32 के स्कोर पर केकेआर को लगा बड़ा झटका, क्रिस लिन 21 रन बनाकर रन आउट
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर, नरेन 4 रन बनाकर आउट। मैक्लेनांघन ने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर किया आउट।
मुंबई की पारी-
- ईशान किशन की विस्फोटक पारी, मुंबई ने केकेआर को जीत के लिए दिया 211 रनों का लक्ष्य। पियुष चावला के 20वें ओवर में मुंबई ने 22 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या अंत में 2 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
- 204 के स्कोर पर मुंबई का छठा विकेट गिरा, बेन कटिंग 9 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट
- 178 के स्कोर मुंबई का पांचवा विकेट गिरा, कप्तान रोहित शर्मा 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। कृष्णा ने लिया विकेट।
- 177 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट। करन ने लिया विकेट।
- 21 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन, नरेन ने 144 के स्कोर पर दिया मुंबई को तीसरा झटका
- ईशान किशन ने 17 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ मुंबई इंडियंस। कुलदीप यादव के चौथे ओवर में ईशान ने आखिरी चार गेंदों में पर लगातार चार छक्के लगाए।
- 62 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर आउट। पियूष चावला ने झटका दूसरा विकेट
- 46 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका, फिर फ्लॉप हुए लुईस 18 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- सूर्यकुमार यादव की सधी हुई पारी, मुंबई का स्कोर 50 के करीब। 5 ओवर के बाद स्कोर 37/0
- बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस, ईविन लुईस और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर
- -----------------------------------------------------------------------------------
- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला लिया है।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/ कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पियुष चावला, टॉम करन, प्रसिद्ध कृष्ण, कुलदीप यादव।
- मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जीन-पॉल डुमिनी, ईशान किशन (कीपर), बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कांडे, जसप्रित बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
