For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

एशिया में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स मुकाबलों पर फीफा ने जारी की नई अपडेट

नई दिल्ली: कई देशों में कोविड-19 के हालातों के मद्देनजर फीफा ने एक फैसला लिया है। फीफा और एशियन कॉन्फिडरेशन ने संयुक्त तौर पर फैसला लिया है कि फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 और एएफसी एशियन कप चाइना 2023 के लिए जो क्वालिफायर मैच होने वाले थे, उनको अब 2021 में किया जाएगा। ये मैच मूल प्रोग्राम के तहत इस साल अक्टूबर से शुरु होकर नवंबर तक चलने वाले थे। अब ये एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

सभी भागीदारों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फीफी और एएफसी साथ में मिलकर काम करना जारी रखेंगे ताकि इन क्षेत्रों में महामारी की स्थिति पर निगरानी का काम सुचारू तौर पर चलता रहे। साथ ही अगली तारीखों पर भी काम करना बाकी है जो फिलहाल तय नहीं की गई हैं।

इन क्वालिफायर मुकाबले की आगे की डेट पर जानकारी फिलहाल होल्ड पर है और जल्द ही इसके बारे में फैसला किया जाएगा।

इसके अलावा कुछ ही हफ्तों पहले फीफा ने घोषणा की थी कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2023 महिला विश्व कप की सह-मेजबानी करेंगे। 32-टीम टूर्नामेंट के जुलाई 2023 में शुरू होने की उम्मीद है। पिछले साल एक सफल विश्व कप के बाद, फीफा अगले महिलाओं के टूर्नामेंट को व्यावसायिक रूप से आकर्षक दिखाना चाहता है।

2023 में फीफा द्वारा कम से कम $ 100 मिलियन का भुगतान करने की उम्मीद है - पुरस्कार राशि, टीम की तैयारी की लागत और टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को रिहा करने वाले क्लबों के लिए - फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने पिछले साल फ्रांस में यह बात की थी।

महिला फुटबाल में नंबर 7 की रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलिया और नंबर 23 न्यूजीलैंड दोनों ही टूर्नामेंट के लिए अपने आप क्वालीफाई कर लेंगी।

Story first published: Wednesday, August 12, 2020, 12:12 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+